Dhanteras 2020: जानें धनतेरस में सोना-चांदी की खरीदारी का शुभ मुहूर्त, 27 मिनट है बेहद खास
Dhanteras 2020: जानें धनतेरस में खरीदारी का शुभ मुहूर्त, 27 मिनट है बेहद खास
नई दिल्ली। Gold Rate on Dhanteras 2020. धनतेरस पर लोग सोना-चांदी के साथ-साथ नई गाड़ी, घर-गृहस्थी की चीजें खरीदते हैं। धनतेरस के मौके पर सोने-चांदी आदि की खरीदारी का जितना महत्व है उतनी ही महत्व शुभ मुहुर्त पर खरीदारी करने का है। अगर आप शुभ समय पर खरीदारी करते हैं तो उसका लाभ आपको मिलता है। ऐसे में धनतेरस पर खरीदारी करने से पहले जान लीजिए क्या है शुभ मुहर्त और कैसे करें खरीदारी।
Recommended Video

धनतेरस पर खरीदारी के लिए ये 27 मिनट अहम
इस साल धनतेरस 12 और 13 नवंबर को मनाया जा रहा है। कई जगहों पर लोग 12 नवंबर को मना रहे हैं तो कई जगहों पर 13 नवंबर को। द्रिकपंचांग डॉट कॉम के अनुसार धनतेरस त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस साल त्रयोदशी 12 नवंबर को रात 9 बजकर 30 मिनट से प्रारंभ होकर 13 नवंबर को शाम 5 बजकर 59 मिनट पर खत्म होगा। सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त 13 नवंबर को सुबह 6 बजकर 42 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 59 मिनट तक है। वहीं आज शाम 9 बजकर 30 मिनट के बाद सोना खरीदना शुभ है। 13 नवंबर को धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर 5 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। यानी 27 मिनट का मुहुर्त सबसे शुभ माना जाता है।

सोना-चांदी आज हुआ सस्ता
दिवाली और धनतेरस (dhanteras and diwali 2020) पर आज सोना खरीदने वालों के लिए अच्छा मौका रहा। आज सोने की कीमत में गिरावट आई। हालांकि ये गिरावट मामूली रही। 24 कैरेट वाले सोने का दाम आज 50702 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा है। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 50499 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है तो वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46443 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38027 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी की कीमत 62797 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

सोने की खरीदारी में मंदी
आज सोना खरीदने वालों की भीड़ बाजार से नदारत दिख रही है। कोरोना और लॉकडाउन के कारण लोगों के खरीदने की क्षमता प्रभावित हुई है। लोग बाजार में हल्के गहने खरीद रहे हैं। वहीं अन्य सालों के मुकाबले ज्वैलर्स की दुकानों पर काफी कम भीड़ देखने को मिल रही है।












Click it and Unblock the Notifications