Dell layoffs 2023: अब डेल में भी चलने जा रही है छंटनी की तलवार, 6650 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक डेल दुनिया भर में लगभग 5 प्रतिशत वर्कफोर्स में कटौती करेगा। इस हिसाब से कंपनी 6650 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल देगी।

Dell layoffs 6650 employees due to drop in PC sales

Dell layoffs दुनियाभर में टेक्नोलॉजी सेक्टर की बड़ी-बड़ी कंपनियां बड़े पैमाने में छंटनी कर रही हैं। गूगल, फेसबुक और माइक्रोसॉफ्ट के बाद अब दिग्गज कम्प्यूटर निर्माता कंपनी डेल ने भी कई हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जा रही है। रॉयटर्स की खबर के मुताबिक डेल टेक्नोलॉजीज 6650 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है जो इसके ग्लोबल वर्कफोर्स का 5 फीसदी हिस्सा होगी।

ब्लूमबर्ग द्वारा देखे गए एक मेमो में डेल कंपनी के को-चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर जेफ क्लार्क ने कहा कि कंपनी बाजार की ऐसी स्थितियों का सामना कर रही है जो मार्केट कंडीशन को प्रभावित कर रहे हैं। अपने कर्मचारियों को लिखे नोट में क्लॉर्क ने कहा है कि हम बाजार की स्थितियों पर निर्भर हैं और कंपनी अपने वर्कफोर्स को घटाने जा रही है। क्लॉर्क ने कहा, हमने पहले भी मंदी का सामना किया है और हम मजबूत बनकर उभरे हैं।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि डेल दुनिया भर में लगभग 5 प्रतिशत वर्कफोर्स में कटौती करेगा। इस हिसाब से कंपनी 6650 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल देगी। बता दें कि, डेल के निजी कंप्यूटर, पीसी की बिक्री में गिरावट के बाद छंटनी की घोषणा की है। इससे पहले भी डेल ने 2020 में कोविड महामारी के दौरान छंटनी का ऐलान किया था।

इससे पहले पिछले साल नवंबर 2022 में कंप्यूटर और लैपटॉप बनाने वाली कंपनी 'एचपी' ने घोषणा की थी कि कंपनी अगले तीन सालों में लगभग 6 हजार कर्मचारियों की छंटनी करेगी। सिस्को सिस्टम्स इंक और इंटरनेशनल बिजनेस मशीन कोर्प ने कहा कि वे लगभग 4,000 कर्मचारियों को हटा देंगे। कंसल्टिंग फर्म चैलेंजर ग्रे एंड क्रिसमस इंक के अनुसार, तकनीकी क्षेत्र ने 2022 में 97,171 नौकरियों में कटौती की घोषणा की, जो पिछले वर्ष की तुलना में 649 फीसदी अधिक है।

इस साल भी बड़ी संख्या में टेक सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारी नौकरी गंवा चुके हैं। हाल में एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसमें इस बात का जिक्र किया गया है कि औसतन 288 से ज्यादा कंपनियों ने हर दिन 3300 से ज्यादा कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाया है। छंटनी ट्रैक करने वाली साइट लेऑफ्स के अनुसार, टेक सेक्टर से 2023 में अबतक 88,138 लोग नौकरी से निकाले जा चुके हैं।

हाल ही में ग्लोबल टेक कंपनी फिलिप्स ने भी छंटनी की घोषणा की थी। कंपनी के अनुसार वह अपने ग्लोबल मैनपावर में से 6000 लोगों की छंटनी करेगी। माइक्रोसॉफ्ट से लेकर अमेजन और गोल्डमैन सैश तक अमेरिकी कंपनियां हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल चुकी हैं। अभी हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट ने 10000 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया था तो गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने 12000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। ट्विटर और फेसबुक ने हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+