दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया ब्रिटेनिया को डाइजेस्टिव बिस्किट बाजार से हटाने का आदेश
नई दिल्ली। बिस्किट को लेकर दो कंपनियों के बीच छिड़े विवाद के बीच दिल्ली हाईकोर्ट ने अहम फैसला देते हुए ब्रिटेनिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड को अपने बिस्किट न्यूट्रीच्वाइस जीरो को बाजार से हटाने का निर्देश दिया है। इस फैसले से आईटीसी लिमिटेड को राहत मिली है।

न्यूट्रीच्वाइस बिस्किट के अपने बचे हुए स्टॉक को बाजार से वापस ले
दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश एस मुरलीधर ने कहा कि ब्रिटेनिया को चार सप्ताह की मोहलत दी जाती है कि वो न्यूट्रीच्वाइस बिस्किट के अपने बचे हुए स्टॉक को बाजार से वापस ले।
आईटीसी और ब्रिटेनिया के बीच बिस्किट ब्रांड के कॉपीराइट को लेकर विवाद था। आईटीसी ने दावा किया था कि ब्रिटेनिया के न्यूट्रीच्वाइस जीरो डाइजेस्टिव आॅल गुड बिस्किट की पैकेजिंग को आईटीसी के सनफीस्ट फॉर्मलाइट डाइजेस्टिव आॅल गुड बिस्किट की पैकेजिंग से कॉपी किया गया है। दोनों ही बिस्किट को बाजार में नीले और पीले रंग की पैकेजिंग में बेचा जाता है।
पीले रंग की पैकेजिंग को बदलने से उसने मना कर दिया
शुरूआत में ब्रिटेनिया अपने बिस्किट के नीले रंग वाली पैकेजिंग को बदलने के लिए तैयार था पर पीले रंग की पैकेजिंग को बदलने से उसने मना कर दिया था। ब्रिटेनिया ने कोर्ट को बताया था कि पीले रंग की पैकेजिंग को डाइजेस्टिव बिस्किट के लिए प्रयोग किया जाता है और इसको बदला नहीं जा सकता है।
ब्रिटेनिया ने यह भी बताया कि डाइजेस्टिव बिस्किट के क्षेत्र में ब्रिटेनिया की हिस्सेदारी 66 फीसदी है और वो दूसरों से काफी आगे है। साथ ही उसने एक काउंटर याचिका दाखिल करते हुए कहा कि 1 सिंतबर से आईटीसी ने पीले रंग की पैकेजिंग इस बिस्किट ब्रांड के लिए प्रयोग करनी शुरू की है।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications