चुनाव नतीजों से पहले फीका पड़ा सर्राफा बाजार, सोना स्थिर,चांदी में आई बड़ी गिरावट

चुनाव नतीजों से पहले फीका पड़ा सर्राफा बाजार,सोना स्थिर,चांदी में गिरावट

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019( Lok Sabha Elections 2019) के नतीजों के ऐलान से ठीक एक दिन पहले सर्राफा बाजार सुस्त दिखा। एग्जिट पोल के नतीजों से जहां बाजार में तेजी देखने को मिली तो वहीं बुधवार को सर्राफा बाजार शांत रहा। बुधवार को सोने की कीमत जस की तस रही। वहीं चांदी की कीमत में गिरावट आई।

सोने में मामूली बढ़त

सोने में मामूली बढ़त

बुधवार को सोना 32,680 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा, जो कि लगभग अपरिवर्तित रहा , वहीं चांदी 150 रुपए की गिरावट के साथ 37,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक वैश्विक बाजार में कमजोर रुख के चलते सोने के रूख में खास तेजी देखने को नहीं मिली। स्थानीय बाजार में मामूली बढ़त देखने को मिला। स्थानीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 10 रुपए की तेजी आई।

चांदी की कीमत में गिरावट

चांदी की कीमत में गिरावट

अगर वैश्विक स्तर पर बात करें तो न्यूयॉर्क में सोने गिरावट के साथ 1,274.70 डॉलर प्रति औंस रह गया। वहीं चांदी 14.53 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। अगर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार की बात करें तो यहां 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 32680 रुपए प्रति 10 ग्राम और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 32,510 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 8 ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर रही।

चांदी के सिक्कों की कीमत

चांदी के सिक्कों की कीमत

चांदी हाजिर की कीमत की बात करें तो 150 रुपए के नुकसान के साथ 37,200 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, वहीं साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी का भाव 49 रुपए की तेजी के साथ 36,300 रुपए प्रति किलो पर बंद हुआ। वहीं चांदी सिक्का लिवाल 79000 और बिकवाल 80000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+