DA Hike : ईद के पहले ईदी! केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 2% बढ़ा, जानिए अब कितनी हो गई सैलरी?
DA Hike : अब आप इसे ईद के पहले ईदी ही कहेंगे क्योंकि केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 2% की वृद्धि को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद अब कर्मचारियों का डीए 53% से बढ़कर 55% हो जाएगा।
पिछली डीए वृद्धि जुलाई 2024 में हुई थी, जब इसे 50% से बढ़ाकर 53% किया गया था। इस बदलाव का उद्देश्य कर्मचारियों को वित्तीय राहत प्रदान करना है।

किसे फायदा होगा? (DA Hike)
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से केंद्र सरकार के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को फायदा होगा। आपको बता दें कि शुक्रवार (28 मार्च) को हुई कैबिनेट मीटिंग में DA बढ़ोतरी पर फैसला हुआ।
8वें वेतन आयोग के लागू होने से पहले कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिली है, इसका फायदा करीब 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 66 लाख पेंशनर्स को होगा।
अब कर्मचारियों की सैलरी कितनी हो गई?
अब सवाल ये है कि अब कर्मचारियों की सैलरी कितनी हो गई तो इसे इस तरह से समझिए, अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18 हजार रुपये है और उसे अभी तक 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता था यानी कि 9540 रु था लेकिन अब डीए 55 प्रतिशत हो गया है तो अब ये अमाउंट बढ़कर 9900 रु हो जाएगा।

तीन महीनों के एरियर के साथ मिलेगा वेतन (DA Hike)
यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से लागू होगी लेकिन खास बात ये है कि डीए की घोषणा में देरी हुई इसलिए अप्रैल के वेतन में पिछले तीन महीनों (जनवरी-मार्च 2025) के एरियर के साथ बढ़ा हुआ डीए भी शामिल होगा, यानी कि कर्मचारियों को 1 अप्रैल को बढ़ी हुई सैलरी एरियर के साथ मिलेगी।
आखिर क्या होता है डीए या Dearness Allowance?
दरअसल डीए का पूरा नाम "महंगाई भत्ता" है जिसे कि अंग्रेजी में Dearness Allowance कहते हैं। सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को वित्तीय भत्ता देती है, जो कि उनकी सैलरी में अतिरिक्त राशि के रूप में एड होता है। डीए का निर्धारण उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI - Consumer Price Index) के आधार पर होता है और इसलिए इसमें समय-समय पर बदलाव होते रहते हैं।
डीए (DA) के लाभ (DA Hike)
- डीए का सीधा लाभ सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलता है, जिससे उनकी वित्तीय स्थिरता बनी रहती है।
- डीए की वृद्धि से अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications