Bitcoin Rate: बिटक्वॉइन की कीमतों में गिरावट, Shiba की कीमत 5% बढ़ी
Bitcoin Rate: बिटक्वॉइन की कीमतों में गिरावट, Shiba की कीमत 5% बढ़ी
नई दिल्ली। क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का चलन बढ़ता जा रहा है। लोग बढ़चढ़कर क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर रहे हैं। क्रिप्टोकरेंसी की कीमत पर नजर बनी हुई है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से सबसे चर्चित और दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वॉइन की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को हफ्ते के पहले दिन ही बिटक्वॉइन की कीमत में 0.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

सोमवार को बिटक्वॉइन की कीमत 0.9 फीसदी की गिरावट के साथ 61693 डॉलर पर पहुंच गई। आपको बता दें कि कि अक्टूबर में इसकी कीमत 67,000 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। वहीं पिछले साल बिटक्वॉइन में चार गुना से ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई । साल 2021 में इसकी कीमत में 112 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। बिटक्वॉइन के अलावा दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर की कीमत की कीमत गिरकर 4312 डॉलर पर पहुंच गई है। वहीं Cardano की कीमतें में तजी आई और इसकी कीमत आज 1.97 डॉलर पर पहुंच गई है।
जहां बिटक्वॉइन की कीमत में गिरावट आई तो वहीं dogecoin की कीमत में 5 फीसदी की बढ़ोतरी आई और ये 0.27 डॉलर पर पहुंच गई। वहीं एक्सआरपी की कीमत मं भी तेजी आई, वहीं Shiba Inu में भी 5 फीसदी की तेजी आई और ये 0.000069 डॉलर पर पहुंच गई है।












Click it and Unblock the Notifications