बिटकॉइन 41,000 डॉलर के पार, क्रिप्टो मार्केट कैप में भी उछाल, जानिए दूसरे टोकन का हाल
नई दिल्ली, 17 मार्च। लगातार उतार-चढ़ाव देखने के बावजूद बिटकॉइन ने एक बार फिर से 41,000 डॉलर के निशान को पार करने में कामयाबी हासिल की है। गुरुवार को बिटकॉइन, एथेरिमय समेत प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी में तेजी के साथ ग्लोबल क्रिप्टो बाजार हरे रंग में कारोबार कर रहा था।

कॉइनडेस्क के आंकड़े के मुताबिक दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने नुकसान की भरपाई करते हुए 4.99 प्रतिशत की उछाल भरी है और यह 41,064 डॉलर पर पहुंच गई थी। बिटकॉइन ने इसी बुधवार को 40,000 डॉलर के महत्वपूर्ण निशान को पार किया था। इसने निवेशकों को मानसिक रूप से राहत पहुंचाई है।
मार्केट कैप के हिसाब से दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर ने 5.51 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है और यह 2765 डॉलर पर कारोबार कर रही थी।
आल्टकॉइन की बात करें तो एक्सआरपी ने 4.11 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है जबकि टेरा 1.35 प्रतिशत और सोलाना 7.80 प्रतिशत ऊपर चढ़ गई। एवलांचे ने 10.89 प्रतिशत और कार्डानो 7.01 प्रतिशत ऊपर आई है। अन्य महत्वपूर्ण डिजिटल टोकन में पोलकाडॉट 6.75 प्रतिशत जबकि स्टेलर 3.29 प्रतिशत ऊपर आ गई है।
मीमकॉइन की बात करें तो डोजकॉइन ने 5.19 प्रतिशत की वृद्धि देखी है। शीबा इनू 4.33 प्रतिशत ऊपर आ गई है वहीं पोलीगॉन 6.88 प्रतिशत ऊपर आई है।
क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप में उछाल
बीते 24 घंटे में क्रिप्टोकरेंसी का ग्लोबल मार्केट कैप 3.85 प्रतिशत ऊपर आ गया है और यह 1.83 ट्रिलियन पर है। अभी भी यह 2 ट्रिलियन डॉलर से नीचे चल रही है। इसी अवधि में क्रिप्टोकरेंसी का ट्रेडिंग वॉल्यूम 42 प्रतिशत बढ़कर 105 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
स्थिर सिक्कों की मात्रा 89.15 अरब डॉलर है जो बीते 24 घंटे में क्रिप्टोकरेंसी के ट्रेडिंग वॉल्यूम का 84.57 प्रतिशत है।












Click it and Unblock the Notifications