Cryptocurrency Price: बिटकॉइन 24 घंटे में 1000 डॉलर से ज्यादा गिरी, ईथर ने भी खोई चमक

नई दिल्ली, 3 अप्रैल। क्रिप्टोकरेंसी बाजार में साल की शुरुआत से चला आ रहा उतार-चढ़ाव अप्रैल में भी जारी है। शनिवार को जहां क्रिप्टोकरेंसी बाजार में कई दिनों बाद तेजी देखी गई थी, रविवार को एक बार फिर से यह मंदी का शिकार हो गया। अधिकांश प्रमुख टोकन 24 घंटे में नीचे कारोबार कर रहे थे।

Bitcoin

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन शनिवार को 46,000 डॉलर के ऊपर कारोबार कर रही थी लेकिन रविवार को लगभग 1000 डॉलर नीचे गिर गई है। कॉइन मार्केट कैप के मुताबिक बिटकॉइन रविवार सुबह 45,662 डॉलर की कीमत के स्तर पर थी। बीते 24 घंटे पहले यह टोकन 46,797 डॉलर पर कारोबार कर रही थी।

रूपये में कीमत को देखें तो बिटकॉइन की कीमत 35.83 लाख के स्तर पर थी जबकि मार्केट कैप के हिसाब से दूसरे नंबर का टोकन एथेरियम 2.67 लाख रुपये पर कारोबार कर रहा था।

ऑल्टकॉइन का हाल
टीथर 1.45 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 78 रुपये पर थी वहीं पोलकाडॉट 3.7 प्रतिशत ऊपर चढ़ गई और यह 1777 रुपये की कीमत पर थी। मीम करेंसी डोजकॉइन 2.04 प्रतिशत खिसककर 10.78 रुपये पर थी तो कार्डानो 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.94 रुपये पर बनी हुई थी।

बिनांस कॉइन में भी गिरावट देखी गई और यह टोकन 33,899 रुपये के स्तर पर था जो कि 24 घंटे में 2.37 प्रतिशत की बढ़त पर था। एक्सआरपी की कीमत 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.90 रुपये पर पहुंच गई।

मार्केट कैप 2 ट्रिलियन के ऊपर बरकरार
ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप भी गिरा है। रविवार सुबह यह 2.12 ट्रिलियन डॉलर पर था जो कि 24 घंटे में 1.87 प्रतिशत नीचे आया है। क्रिप्टो बाजार की कुल मात्रा भी बीते 24 घंटे में 110 अरब डॉलर आई है। यह बीते दिन के मुकाबले 15.78 प्रतिशत नीचे हुआ है। वर्तमान में स्थिर सिक्कों की कुल मात्रा 88.50 अरब डॉलर है जो कि बीते 24 घंटे के क्रिप्टोकरेंसी बाजार का 80.36 प्रतिशत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+