भारत में बंद होगी क्रिप्टोकरेंसी? RBI गर्वनर शक्तिकांत बोले- यह किसी जुए से कम नहीं
cryptocurrency: भारत में क्रिप्टोकरेंसी को बैन किया जा सकता है। इस बात को आरबीआई गर्वनर शशिकांत दास ने दोहराई है। उन्होंने क्रिप्टो को एक जुए की तरह बताया है।

Recommended Video
क्रिप्टोकरेंसी एक एक डिजिटल मुद्रा है। इसका चलन हाल के वर्षों में तेजी से बढ़ा है। इसकी कीमत में हर दिन बदलाव होता रहता है। यही वजह है कि लोग इसमें खूब निवेश करते हैं। लेकिन इसी बीच इसको लेकर एक बड़ी खबर आई है। दावा किया जा रहा है कि इसे जल्द ही बैन किया जा सकता है। क्योंकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की तरफ से इसके बैन पर बात की गई है। इसको लेकर शनिवार को आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास ने कहा कि यह एक छलावा है और किसी जुए से कम नहीं है।
गर्वनर शक्तिकांत दास ने कहा कि इसके विरोध के लिए ही हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से ई-रुपए का लॉन्चिंग की गई है। ई-रुपए की लेन-देन डिजिटल रूप से हो सकेगी। ई-रुपए में आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक है। वहीं, क्रिप्टोकरेंसी किसी जुए से कम नहीं है।
गर्वनर शक्तिकांत दास ने कहा कि जिन लोगों की तरफ से क्रिप्टोकरेंसी का समर्थन किया जाता है, वे इसे एक संपत्ति या वित्तीय उत्पाद कहते हैं। लेकिन इसमें कोई अंतर्निहित मूल्य नहीं है। साथ ही इसमें एक 'ट्यूलिप' भी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक संपत्ति, प्रत्येक वित्तीय उत्पाद में कुछ अंतरनिहित मूल्य होना चाहिए। लेकिन इसका कोई अंतरनिहित मूल्य नहीं है। शक्तिकांत दास ने यह भी कहा कि इसके मूल्यों में वृद्धि सिर्फ एक छलावा है। यह किसी जुए से कम नहीं है।
ऐसे में हम अपने देश में जुए की अनुमति नहीं दे सकते हैं। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि अगर आप जुए की अनुमति देते हैं तो इसके लिए एक नियम जरूर बनाए। क्योंकि बिना नियम के इसे भारत में वैध नहीं घोषित किया जा सकता है। हालांकि, क्रिप्टोकरेंसी पर बैन कब से लगेगा। इसको लेकर शक्तिकांद दास की तरफ से कोई डेट नहीं बताई गई। लेकिन उनके इस बयान के बाद से माना जा रहा है कि जल्द ही इसको लेकर फैसला लिया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- तेलंगाना: अमेरिकी राजदूत ने कहा, यूएस-भारत व्यापार संबंधों का केंद्र है हैदराबाद












Click it and Unblock the Notifications