क्रिप्टो बाजार ने दिए वापसी के संकेत, Bitcoin 46000 डॉलर के करीब पहुंची

नई दिल्ली, 9 सितम्बर। गुरुवार को भी क्रिप्टो बाजार ने लाल रंग में कारोबार किया और बिटकॉइन समेत दूसरी क्रिप्टोकरेंसी संघर्ष करती नजर आई हैं। हालांकि गुरुवार को बिटकॉइन दोपहर के बाद थोड़ा संभलती नजर आई है। मध्य अमेरिकी देश एल सल्वाडोर के बिटकॉइन को कानूनी निविदा (लीगल टेंडर) के रूप में अपनाने के बाद लगातार दूसरा दिन नीचे जाने के बाद ऊपर की तरफ आया है।

Bitcoin

एल सल्वाडोर के कानूनी निविदा के रूप में स्वीकार करते ही बिटकॉइन ने 7 सितम्बर को भारी गोता लगाया और यह 15 प्रतिशत फिसलकर 52,000 डॉलर से 44 हजार डॉलर पर पहुंच गई। बुधवार को भी बिटकॉइन में गिरावट जारी रही और डिजिटल टोकन 43,000 डॉलर के करीब पहुंच गया था। हालांकि गुरुवार को बिटकॉइन की कीमत एक बार फिर से स्थिर होती नजर आई हैं।

बिटकॉइन में दिखाई दी मजबूती
गुरुवार सुबह बिटकॉइन 45,813 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। वहीं दूसरी तरफ इसकी प्रतिद्वंद्वी ईथर ने गिरावट देखी और यह 3474 डॉलर पर पहुंच गई। बिटकॉइन का मार्केट कैप जहां 861 अरब डॉलर रहा वहीं एथेरियम का मार्केट कैप 408 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

गुरुवार को क्रिप्टोकरेंसी का ग्लोबल मार्केट कैप 2.09 ट्रिलियन डॉलर रहा जो कि पिछले दिन के मुकाबले 1.11 प्रतिशत नीचे रहा। पिछले 24 घंटे में बिटकॉइन का वॉल्यूम 179.80 अरब डॉलर रहा जो कि 24 घंटे में 25.59 प्रतिशत नीचे था। वहीं डिसेंट्रलाइज फाइनेंस (डेफी) का कुल वॉल्यूम 23.66 अरब डॉलर रहा जो 24 घंटे में कुल क्रिप्टो वॉल्यूम का 13.16 प्रतिशत है।

स्थिर सिक्कों की बात करें तो इनका सारा वॉल्यूम 140.74 अरब डॉलर रहा जो 24 घंटे में कुल क्रिप्टो मार्केट का 78.28 प्रतिशत रहा। वहीं सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन का प्रभुत्व 41.39 प्रतिशत पर रहा।

क्रिप्टो बाजार में वापसी के संकेत
मंगलवार को बड़े झटके के बाद क्रिप्टो बाजार ने पिछले 24 घंटे में वापसी का संकेत दिखाया है। बिटकॉइन जहां 46,000 डॉलर के पास मंडरा रहा है जबकि दूसरी बड़ी करेंसी ईथर ने मामूली बढ़त देखी है और 35,00 डॉलर के करीब है।

मार्केट पर नजर डालें तो साफ समझ आ रहा है कि विक्रेता काफी सक्रिय बने हुए हैं और संभावित ब्रेकडाउन को भुनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अब तक समर्थन स्तर बनाए रखने में कामयाब रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+