Core Sector: मई में 8 कोर इंडस्ट्रीज के ग्रोथ की रफ्तार हुई धीमी, 6.3 प्रतिशत दर्ज की गई वृद्धि

Core Sector Growth: मई के महीने में देश के आठ प्रमुख बुनियादी औद्योगिक क्षेत्रों सीमेंट, कोयला, कच्चा तेल, बिजली, उर्वरक, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद और इस्पात से जुड़े उद्योगों में 6.3 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में इसकी जानकारी देते हुए केंद्र ने कहा कि इस बार कोयला, प्राकृतिक गैस और बिजली क्षेत्र के उत्पादन में अच्छी वृद्धि होने से सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

इससे पहले इस साल अप्रैल महीने में इन आठ क्षेत्रों का उत्पादन 6.7 प्रतिशत बढ़ा था। जबकि पिछले साल इस अवधि यानी मई 2023 में 5.2 प्रतिशत थी। इन क्षेत्रों में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली शामिल हैं।

Core Sector Growth

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक उर्वरक, कच्चे तेल और सीमेंट उत्पादन में मई महीने में कमी आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मई, 2024 में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष सीमेंट उत्पादन को 5.37 प्रतिशत वेटेज दिया गया, जो कि 2023 की तुलना में 0.8 प्रतिशत कम है। जबकि कोयला उत्पादन के लिए वेटेज 10.33 प्रतिशत रहा, जो मई, 2023 की तुलना में बढ़ गया।

वहीं अप्रैल से मई, 2024-25 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 8.9 प्रतिशत बढ़ गया। जबकि कच्चे तेल के उत्पादन की बात करें तो इसके उत्पादन में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। अप्रैल-मई, 2024-25 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में महज 0.2 प्रतिशत बढ़ा।

दरअसल, आईसीआई आठ प्रमुख उद्योगों के उत्पादन पर नजर रखता है। जिसमें सीमेंट, कोयला, कच्चा तेल, बिजली, उर्वरक, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद और इस्पात से जुड़े आठ प्रमुख उद्योग शामिल हैं। इसमें औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में शामिल वस्तुओं का 40.27 प्रतिशत हिस्सा है।

शुक्रवार को एक बयान में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बताया कि आठ प्रमुख उद्योगों (ICI) का संयुक्त सूचकांक मई, 2024 में पिछले साल की तुलना में 6.3 प्रतिशत बढ़ गया।

मंत्रालय ने कहा कि बिजली, कोयला, इस्पात, प्राकृतिक गैस और रिफाइनरी उत्पादों के उत्पादन में मई 2024 में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई। मंत्रालय ने आगे कहा कि फरवरी 2024 के लिए आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक की अंतिम वृद्धि दर 7.1 प्रतिशत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+