Copper Price Today: सोना-चांदी नहीं कॉपर लूट रहा महफिल, आज भी जारी है तूफानी तेजी, कितना हुआ रेट?
Copper Price Today: आज शेयर बाजार में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (Hindustan Copper Limited) के शेयरों ने जबरदस्त तेजी दिखाई। ट्रेडिंग के दौरान यह शेयर 7 फीसदी से ज्यादा उछलकर नए 52 हफ्ते के हाई पर पहुंच गया। बीते कुछ समय से यह मेटल स्टॉक लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रहा है और निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।
आज के कारोबार में हिंदुस्तान कॉपर का शेयर तेजी के साथ ऊपर चढ़ा। इंट्रा-डे में शेयर करीब 468.85 रुपये के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया। इसमें करीब 32 रुपये से ज्यादा यानी 7.40 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। शेयर ने आज नया 52-वीक हाई भी बनाया।

आज, 26 दिसंबर, 2025 को भारत में तांबे (Copper) की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर तांबे का भाव लगभग 1,204.35 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है, जो करीब 4.13% की बढ़त दिखाता है।
ये भी पढ़ें: Gold Rate Today: खरमास में क्यों आ रहा सोने की कीमतों में लगातार उछाल? कितना हुआ आज 22 कैरेट गोल्ड का भाव?
पिछले कुछ दिनों का शानदार प्रदर्शन
अगर हाल के प्रदर्शन की बात करें तो यह स्टॉक काफी मजबूत रहा है।
- पिछले 5 ट्रेडिंग सेशन में करीब 20 फीसदी की तेजी
- बीते एक महीने में लगभग 40 फीसदी का उछाल
- पिछले 6 महीनों में 70 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न
- सिर्फ 23 और 24 दिसंबर के दो कारोबारी सत्रों में ही शेयर करीब 11.5 फीसदी चढ़ गया था।
क्यों बढ़ रहे हैं हिंदुस्तान कॉपर के शेयर
हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों में आई इस तेजी की सबसे बड़ी वजह तांबे (Copper) की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉपर के दाम लगातार ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं।
तांबे की मांग बढ़ने, सप्लाई सीमित रहने और ग्रीन एनर्जी व इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती जरूरत के चलते इसकी कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। हिंदुस्तान कॉपर सीधे तौर पर कॉपर से जुड़ी कंपनी है, इसलिए दाम बढ़ते ही इसका फायदा कंपनी को मिलता है।
MCX पर कॉपर की कीमतें
26 दिसंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कॉपर की कीमतों में फिर तेजी देखी गई।
- कॉपर फ्यूचर्स करीब 1204 रुपये प्रति किलो के आसपास ट्रेड करता दिखा
- इसमें करीब 4 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई
- डॉलर में कमजोरी और आने वाले समय में सप्लाई को लेकर बनी चिंता भी कॉपर की कीमतों को सहारा दे रही है।
डॉलर और ग्लोबल फैक्टर का असर
अमेरिकी डॉलर में कमजोरी आने से अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के लिए कच्चा माल सस्ता हो जाता है। इससे कॉपर जैसी धातुओं की मांग बढ़ती है। इसके अलावा 2026 में संभावित अमेरिकी टैरिफ समीक्षा को लेकर भी बाजार में चर्चा है, जिससे सप्लाई पर असर पड़ने की आशंका बनी हुई है।
Q2 नतीजों से भी मिला सपोर्ट
हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों को कंपनी के Q2 FY26 के मजबूत नतीजों से भी सहारा मिला है।
- कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू करीब 718 करोड़ रुपये रहा
- सालाना आधार पर इसमें 39 फीसदी की बढ़ोतरी
- नेट प्रॉफिट में 80 फीसदी से ज्यादा का उछाल, जो करीब 184-186 करोड़ रुपये रहा
बेहतर कॉपर कीमतें, कामकाज में सुधार और मार्जिन मजबूत रहने से कंपनी के नतीजे अच्छे रहे।












Click it and Unblock the Notifications