जून से बढ़ सकते हैं TV, फ्रिज के दाम, इस वजह से होगी कीमतों में बढ़ोतरी
नई दिल्ली। अगर आप टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन या फिर कोई अन्या इलैक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदने का मन बना रहे हैं तो बिना देर किए उसे इसी महीने खरीद लीजिए, क्योंकि उसे टालना आपको महंगा पड़ सकता है। जी हां जून में इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की खरीद पर आपको पहले से ज्यादा की कीमत चुकानी पड़ सकती है। कंज्यूमर ड्यूरेबल फर्म्स के मुताबिक जून से इन उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।

जून से महंगा पड़ेगा टीवी-फ्रिज खरीदना
कंज्यूमर ड्यूरेबल फर्म्स के कच्चे तेल और रुपये में लगातार आ रही गिरावट का असर इल्क्ट्रॉनिक उत्पादों की कीमतों पर पड़ रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में इन उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी की जा सकती है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स फर्म व्हर्लपूल इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील डीसूजा के मुताबिक पिछले कुछ समय से कच्चे तेज और रुपए में गिरावट जारी है, जिसकी वजह से आशंका है कि इन उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।

कंपनी खर्च पर लगातार बढ़ रहा है दवाब
सुनील डियूजा के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतों और रुपए में गिरावट की वजह से कंपनियों को कच्चे माल के आयात के खर्च में बढ़ोतरी हो रही है। इस खर्च का असर कंपनी के उत्पादों पर पड़ रहा है। जिसकी वजह से कंपनियां दवाब में आ रही है और उसके पास इस दवाब को कम करने के लिए कीमतों में बढ़ोतरी के अलावा दूसरा कोई हल नहीं है।

मांग में हुई बढ़ोतरी
सुनील डीसूजा के मुताबिक मौजूदा वित्तीय वर्ष में अच्छी जीडीपी, बेहतर मानसून और ग्रामीण विद्युतीकरण की ओर सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की वजह से इन उत्पादों की मांग में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि कीमतों में बढ़ोतरी कम होगी, लेकिन संभावना जताई कि जून से इन उत्पादों की कीमत में बढ़ोतरी की जा सकती है। व्हर्लपूल के अलावा गोदरेज ने भी इस दिशा में संकेत दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications