Alert: 31 दिसंबर तक निपटा लें ये काम, वरना सीज हो सकता है बैंक अकाउंट, नए साल में होगी परेशानी
Alert: 31 दिसंबर तक निपटा लें ये, वरना सीज हो सकता है आपका बैंक अकाउंट, नए साल में होगी परेशानी
नई दिल्ली, 26 दिसंबर। साल 2021 खत्म होने जा रहा है। इस साल का आखिरी हफ्ता चल रहा रहा है, जिसके बाद नए साल की शुरुआत होगी। नए साल की शुरुआत अच्छी हो, इसके लिए आपको अपने जरूरी कामों को साल खत्म होने से पहले निपटा लेना चाहिए। आपके बैंक अकाउंट से जुड़ा महत्वपूर्ण काम आपको 31 दिसंबर 2021 से पहले निश्चित तौर पर निपटा लेना चाहिए. वरना नए साल में आपको लेन-देन में परेशानी हो सकती है। दरअसल RBI ने बैंक खाते के लिए केवाईसी को अनिवार्य किया है। वहीं ऐसा नहीं करने वाले खाताधारकों के लिए बैंकों को सख्ती से निपटने को कहा हैं है।

31 दिसंबर तक निपटा लें ये काम
अगर आपने भी अब तक अपने बैंक अकाउंट में केवाईसी अपडेट नहीं करवाई है तो बिना देर के निपटा लें, क्योंकि 1 जनवरी, 2022 में जिन खातों का केवाईसी अपडेट नहीं हुआ है बैंक उन खातों को सीज कर सकती है। आरबीआई ने केवाईसी को लेकर संख्त कदम उठाने को कहा है, जिसके तहत अगर आपके बैंक खाते का केवाईसी अपडेट नहीं है तो आपके खाते को बैंक सीज कर सकती है, जिसके बाद आप अपने अकाउंट से किसी भी तरह का लेन-देन नहीं कर सकेंगे।

हर दो साल में केवाईसी अपडेट करवाना जरूरी
केवाईसी यानी Know Your Customer के तहत खाताधारकों को अपने पहचान और पते का प्रमाण देना होता है। आरबीआई के नियम के मुताबिक फाइनेंशिय ट्रांजैक्शन के लिए केवाईसी जरूरी है। जिन बैंक खातों से ज्यादा ट्रांजैक्शन होता है या जो ज्यादा जोखिम वाले खाताधारक हैं, उन्हें हर दो साल पर अपने बैंक खाते में केवाईसी अपडेट करवानी पड़ती हैं, जबकि कम जोखिम वाले अकाउंट के लिए 10 साल में एक बार केवाईसी करानी होती है। वहीं जिन बैंक खातों को लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किया गया है, उन्हें दोबारा एक्टिव कराने के लिए भी केवाईसी अपडेट कराना जरूरी है।

इन दस्तावेजों की जरूरत
अगर आपने बैंक खातों में केवाईसी अपडेट नहीं करवाया है तो फौरन करवाएं। इसके लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी, जिसमें पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, नरेगा कार्ड या पैन कार्ड की जरूरत पड़ सकती है। आप घर बैठे ऑनलाइन तरीके से भी अपना केवाईसी अपडेट करवा सकते हैं। इसके लिए आपको नेट बैंकिंग का सहारा लेना होगा।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications