Jio और एयरटेल 550 रु की रेंज में दे रहे हैं ये ऑफर, जानिए क्या है इनमें खास

नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनियों के बीच सस्ते डेटा और कॉलिंग पैक देने की होड़ मची है। जियो लगभग हर महीने नए प्लान लेकर आता है और अन्य कंपनियों के सामने चुनौती पेश करता रहा है। वहीं, हालिया समय में एयरटेल ने भी कई सस्ते प्लान देकर जियो को कड़ी टक्कर देने की कोशिश की है। पिछले महीने रिलायंस जियो ने घोषणा की थी कि ग्राहकों को दूसरी कंपनी के नेटवर्क पर कॉल करने पर अब 6 पैसे प्रति मिनट चुकाने पड़ेंगे। इसके बाद एयरटेल ने तुरंत इस मौके को भुनाते हुए एक घोषणा की।

एयरटेल ने लेकर आया है 558 रु का प्लान

एयरटेल ने लेकर आया है 558 रु का प्लान

एयरटेल ने घोषणा की है कि वह अपने यूजर्स से इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज (आईयूसी) चार्ज नहीं लेगा। साथ ही जियो के ऑल-इन-वन 555 प्लान को कड़ी टक्कर देने के लिए एयरटेल एक नया प्लान लेकर आया। एयरटेल के 558 रु के प्लान में कई तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। एयरटेल अनलिमिटेड प्लान्स के साथ फ्री वॉइस कॉलिंग की सुविधा को जमकर प्रोमोट कर रहा है। आइए, जानते हैं जियो 555 और एयरटेल 558 के प्लान में क्या अंतर है।

जियो के 555 रु के प्लान में 1000 फ्री मिनट की सुविधा

जियो के 555 रु के प्लान में 1000 फ्री मिनट की सुविधा

जियो के 555 रु कीमत वाला प्रीपेड प्लान ऑल-इन-वन कैटेगरी में आने वाला प्लान है। कॉलिंग की बात करें तो, Jio देश भर में किसी भी अन्य Jio नंबर और लैंडलाइन कनेक्शन पर मुफ्त वॉयस और वीडियो कॉल की सर्विस दे रहा है। जबकि दूसरे नेटवर्क पर कॉल के लिए 6 पैसे प्रति मिनट की दर से IUC चार्ज कर रहा है।

क्या है एयरटेल के 558 रु के प्लान में

क्या है एयरटेल के 558 रु के प्लान में

हालांकि, इस प्लान में 1000 फ्री मिनट की सुविधा दी जा रही है। इस प्लान के साथ 2 जीबी प्रतिदिन के हिसाब से डेटा दिया जाता है। इस प्लान की वैधता 84 दिन है। जियो यूजर्स को इस प्लान के साथ 100 एसएमएस रोजाना फ्री मिल रहे हैं, साथ ही जियो ऐप, जियो टीवी, जियो सिनेमा का सब्सक्रिप्शन भी। वहीं, एयरटेल के 558 के प्लान की बात करें तो, कंपनी अपने यूजर्स से कोई IUC चार्ज नहीं ले रही है।

प्रतिदिन 3 जीबी डेटा, फ्री कॉलिंग

प्रतिदिन 3 जीबी डेटा, फ्री कॉलिंग

इस लिहाज से ये प्लान किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की सुविधा देता है। हालांकि, इस प्लान के साथ कॉलिंग के लिए आपके नंबर पर मिनिमम बैलेंस होना चाहिए। एयरटेल प्रतिदिन 3 जीबी डेटा दे रहा है। इस लिहाज से जियो के मुकाबले एयरटेल एक जीबी डेटा प्रतिदिन ज्यादा दे रहा है। इस प्लान की वैधता 82 दिन है। इस प्लान के साथ भी 100 एसएमएस रोजाना फ्री मिल रहे हैं। जबकि विंक म्यूजिक के अलावा अन्य कोई सब्सक्रिप्शन नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+