तेलंगाना के सीएम ने केंद्र के दावों की खोली पोल, बोले- राज्यों को झेलना पड़ सकता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली। देश की लगातार गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर है, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने भी शनिवार को केंद्र सरकार के इस दावे को खारिज कि देश में आर्थिक मंदी का कोई असर नहीं है। इसके अलावा उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर ऐसे ही हालात रहे तो जल्द ही राज्य में वित्तीय संकंट आ सकता है।

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा कि, केंद्र सरकरा संसद के बाहर और उसके अंदर यह दावा कर रही है कि जीडीपी वृद्धि में गिरावट के बाद भी देश में आर्थिक मंदी जैसे हालात नहीं है। चंद्रशेखर राव बताते हैं कि सच्चाई कुछ और है, अगर ऐसे हालात रहे तो राज्यों को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि, करों में राज्य की हिस्सेदारी के लिए केंद्र से प्राप्त धन में गिरावट है, राव ने कहा कि संसद और जमीनी हकीकत में केंद्रीय मंत्रियों की घोषणा के बीच कोई मेल नहीं है।
निर्मला सीतारमण नहीं जानती हैं अर्थशास्त्र
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में दिए गए बयान पर सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि निर्मला सीतारमण अर्थशास्त्र नहीं जानती हैं। स्वामी ने कहा, 'क्या आप जानते हैं कि वास्तविक विकास दर आज क्या है? वे (सरकार) कह रहे हैं कि यह 4.8% पर है लेकिन मैं कह रहा हूं कि ये 1.5% है। सुब्रमण्यम स्वामी ने हफपोस्ट इंडिया को दिए इंटरव्यू के दौरान ये बातें कहीं थीं। इसके दो दिन बाद यानी शुक्रवार को दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े जारी किए गए, उसके अनुसार दूसरी तिमाही में विकास दर 4.5 फीसदी रही है, जोकि पिछले 6 वर्ष में सबसे निचले स्तर पर है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली अग्निकांड: मौत सामने देख मजदूर ने दोस्त को किया आखिरी कॉल, बोला- 'भैया खत्म होने वाला हूं...'












Click it and Unblock the Notifications