क्रिप्टो बाजार को चीनी झटका: बिटकॉइन 42,000 डॉलर के नीचे, पोलकाडॉट 9% लुढ़की
नई दिल्ली, 23 सितम्बर। चीन में क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के बाद लुढ़की बिटकॉइन एक बार फिर से संभलने की कोशिश कर रही है और यह खुद को स्थिर बनाने की कोशिश कर रही है। रविवार दोपहर 2.30 बजे बिटकॉइन 41,473 डॉलर के करीब कारोबार कर रही थी जो कि 24 घंटे में 1.32 प्रतिशत नीचे है।

क्रिप्टोमार्केट में बिटकॉइन के प्रभुत्व में 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ यह 43 प्रतिशत पर है। बिटकॉइन का मार्केट कैप 780 अरब डॉलर पर बना हुआ है।
बिटकॉइन के साथ ही ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप में भी गिरावट आई है और यह 2.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1.82 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टोकरेंसी की कुल मात्रा में 23.94 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है। यह खिसककर 100.18 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
24 घंटे में क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में स्थिर सिक्कों की कुल मात्रा 80.92 अरब डॉलर है जो कि कुल क्रिप्टो बाजार का 80.77 प्रतिशत है।
दूसरी क्रिप्टोकरेंसी भी आई नीचे
चीन के एक्शन का सिर्फ बिटकॉइन ही नहीं बल्कि दूसरी क्रिप्टोकरेंसी पर भी असर पड़ा है। दूसरे नंबर पर कायम ईथर भी पिछले दिन के मुकाबले 3.88 प्रतिशत गिरकर 2780 डॉलर के आस-पास कारोबार कर रही है। पिछले सात दिनों की बात करें तो ईथर 19 प्रतिशत तक लुढ़क चुकी है। कुछ दिन पहले ही ईथर ने 3000 डॉलर के ऊपर कारोबार कर रही थी और जल्द ही इसके अपने सर्वोच्च स्तर को फिर से छूने की उम्मीद जताई जा रही थी।
रविवार के दिन टॉप 10 में शामिल पोलकाडॉट को सबसे बड़ा झटका लगा है और यह डिजिटल सिक्का 9.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 27.67 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। जबकि दूसरे नंबर पर घाटा सहने वाली सोलाना ने 8.43 प्रतिशत की गिरावट देखी है और यह 128 डॉलर पर कारोबार कर रही है।
क्या है चीन का नया आदेश?
चीन ने देश के अंदर क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी किसी भी खरीद-फरोख्द पर रोक लगाते हुए इससे संबंधित किसी भी ट्रांजेक्शन को अवैध घोषित किया है। पीपल्स बैंक ऑफ चाइना (पीबीओसी) ने एक बयान जारी कर डिजिटल मुद्रा के खिलाफ एक अभियान चलाते हुए बिटकॉइन और दूसरी वर्जुअल करेंसी से जुड़े सभी ट्रांजेक्शन को अवैध घोषित करते हुए इसे प्रतिबंधित कर दिया है।
चीनी केंद्रीय बैंक ने बिटकॉइन, एथेरियम और दूसरी क्रिप्टोकरेंसी पर वित्तीय व्यवस्था नुकसान पहुंचाने और मनी लॉड्रिंग जैसे अपराधों में इस्तेमाल होने की बात कही है। चीन ने कहा है यह फिएट करेंसी (व्यवहारिक मुद्रा) नहीं है और इसे चालू रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। चीन की घोषणा के बाद बिटकॉइन और दूसरी क्रिप्टोकरेंसी में भारी गिरावट देखी गई है।












Click it and Unblock the Notifications