Railway Recruitment: शुरू कर दें तैयारी, रेलवे में निकलने वाली है बपंर वैकेंसी, 1 साल में 1.48 लाख नौकरी

Railway Recruitment 2022: शुरू कर दें तैयारी, रेलवे में निकलने वाली है बपंर वैकेंसी, 1 साल में 1.48 लाख भर्तियां

नई दिल्ली। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। मोदी सरकार ने रोजगार को लेकर बड़ा ऐलान किया है। केंद्र सरकार ने हाल ही में डेढ़ सालों के भीतर 10 लाख सरकारी नौकरियां का ऐलान किया है तो वहीं रेलवे ने फटाफट एक्शन लेते हुए ऐलान किया है कि अगले एक सालों में रेलवे में 1.48 लाख नौकरियां दी जाएगी।

 रेलवे में बपंर वैकेंसी

रेलवे में बपंर वैकेंसी

रेल मंत्रालय ने सरकारी नौकरियों को बूस्ट करने के तहत रेलवे में एगले एक साल के भीतर 1 लाख 48 हजार 463 भर्तियां निकालने का ऐलान किया है। वहीं रेल मंत्रालय ने ये भी कहा है कि रेलवे लगातार नौकरियों की भर्तियां निकाल रहा है। अगर आंकड़ों को देखें तो पिछले 8 सालों में रेलवे ने हर साल 43678 भर्तियां निकाली है। रेलवे में नए-नए सेगमेंट जुड़ने और कई बड़े-बड़े प्रोजेक्ट पर लगातार काम हो रहा है, जिसके कारण रेलवे में कुल 14.5 लाख पोस्ट हैं, जिसमें से 3 लाख पोस्ट फिलहाल खाली है। रेल मंत्रालय ने रेलवे में हर साल करीब डेढ़ लाख नियुक्तियां जारी करने का ऐलान किया है। उम्मीद की जा रही है कि रेलवे साल 2024 तक इन तीन लाख पदों पर भर्तियां करेगा।

 72000 पद समाप्त

72000 पद समाप्त

रेलवे ने समीक्षा के बाद पिछले साल ही 72 हजार पदों को समाप्त कर दिया था। जिसके बाद से रेलवे में तकनीकी आधार पर वैकेंसी निकाली जाने लगी है। अगर आगे आने वाली रिक्तियों की बात करें तो रेलवे में मॉडिफिकेशन के आधार पर नियुक्ति का काम चल रहा है। रेलवे में हर साल आरआरबी के तहत भर्तियां की जाती है।

4 गुना अधिक नियुक्ति

4 गुना अधिक नियुक्ति


साल 2014 से अब तक रेलवे हर साल 43 हजार 678 पदों पर नियुक्तियां करता रहा है, ऐसे में अब रेलवे को चार गुना भर्ती करनी होगी। रेलवे ने जानकारी देते हुए कहा है कि साल 2014-15 से 2021-22 के बीच में उसने कुल 349422 लोगों को नौकरी दी है, जबकि 2022-23 में वह 148463 लोगों की नियुक्ति करेगा।

10 करोड़ मोबाइल यूजर्स को झटका, इस टेलीकॉम कंपनी ने महंगा किया रिचार्ज प्लान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+