Budget 2026 Education Fees: विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा? जानें स्टूडेंट्स की फीस बजट में घटी या नहीं?
Budget 2026 Education Fees: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में कई सेक्टर के लिए बड़े ऐलान किए हैं। इस बार छात्रों और अभिभावकों को पढ़ाई और फीस में रियायत की उम्मीद थी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बार के बजट में शिक्षा को प्राथमिक क्षेत्रों में रखते हुए कई अहम घोषणाएं की हैं। इसका सीधा असर देश के लाखों स्टूडेंट्स पर पड़ेगा। सरकार ने एजुकेशन लोन पर ब्याज सब्सिडी योजना का दायरा बढ़ाने का ऐलान किया है।
बजट में नए ऐलान के बाद अब मध्यम वर्ग के वे छात्र भी कम ब्याज दर पर लोन ले सकेंगे, जो विदेश में उच्च शिक्षा हासिल करना चाहते हैं। इसके अलावा, सरकारी बैंकों को निर्देश दिए गए हैं कि स्टूडेंट लोन की प्रक्रिया को सरल और डिजिटल बनाया जाएगा। इससे छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी।

Budget 2026 Education Fees: विदेश में पढ़ाई होगी आसान
- बजट में स्कॉलरशिप फंड को भी बढ़ाया गया है। मेधावी छात्रों के लिए नई "ग्लोबल एजुकेशन स्कॉलरशिप स्कीम" शुरू करने की घोषणा हुई है।
- इससे हर साल हजारों छात्रों को विदेश की टॉप यूनिवर्सिटीज में पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद मिलेगी। खासतौर पर मेडिकल, इंजीनियरिंग और रिसर्च फील्ड के छात्रों को फायदा होगा।
Budget 2026 Education: देश में खुलेंगे वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी
इसके अलावा, देश में ही वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटीज खोलने, डिजिटल यूनिवर्सिटी के विस्तार और स्किल बेस्ड कोर्स बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है। इससे उच्च शिक्षा के लिए छात्रों की विदेश जाने की मजबूरी कम होगी। हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाए जाएंगे और निजी विश्वविद्यालयों को खोलने के लिए सरकार मदद करेगी। इन विश्वविद्यालयों में ग्रामीण और निम्न आय वर्ग के स्टूडेंट्स को फीस में रियायत मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications