Budget 2025: निर्मला सीतारमण ने परमाणु ऊर्जा मिशन को लेकर की बड़ी घोषणा, जानिए क्या-क्या कहा
Union Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) आज शनिवार 1 फरवरी को मोदी 3.0 के कार्यकाल का 8वां बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने इस बजट में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा क्षेत्र में बड़ी घोषणाएं की है। विकसित भारत के लिए परमाणु ऊर्जा मिशन को लेकर भी कई घोषणाएं की।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, '2047 तक कम से कम 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा का विकास हमारे ऊर्जा परिवर्तन के लिए आवश्यक है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निजी क्षेत्रों के साथ सक्रिय भागीदारी के लिए परमाणु ऊर्जा अधिनियम और परमाणु क्षति के लिए नागरिक दायित्व अधिनियम में संशोधन किए जाएंगे।'

इतना ही नहीं, वित्त मंत्री ने कहा, 'अनुसंधान एवं विकास के लिए परमाणु ऊर्जा मिशन के एक भाग के रूप में, कम से कम पांच स्वदेशी रूप से विकसित छोटे मॉड्यूलर (परमाणु) रिएक्टर 2033 तक चालू हो जाएंगे।' इस दौरान निर्मला सीतारमण ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए एक डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना - 'भारत ट्रेड नेट' (BTN) की स्थापना की जाएगी।
जो व्यापार दस्तावेजीकरण और वित्तपोषण समाधान के लिए एक एकीकृत मंच होगा। BTN को अंतर्राष्ट्रीय प्रथाओं के अनुरूप बनाया जाएगा। कहा कि मुझे जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाए जाने की घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है, जिसमें कुल परिव्यय में वृद्धि की गई है।
निर्मला सीतारमण ने कहा कि पहली बार उद्यमी बनीं 5 लाख अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति महिला उद्यमी के लिए एक नई योजना शुरू की जाएगी, इसके तहत अगले 5 वर्षों के दौरान 2 करोड़ रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें: कौन थे तेलुगु कवि अप्पाराव, जिनकी कविता को बजट में वित्त मंत्री सीतारमण ने पढ़ा, क्या है उसका हिंदी अर्थ?












Click it and Unblock the Notifications