Budget 2022: निर्मला सीतारमण ने अगले 3 साल में 400 वंदे भारत ट्रेनों के संचालन का किया ऐलान
नई दिल्ली, 01 फरवरी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आम बजट को पेश करते हुए रेलवे के क्षेत्र में बड़ा ऐलान किया। वित्त मंत्री ने 400 नई पीढ़ि की वंदे भारत ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि अगले तीन सालों में 400 नई वंदे भारत नई ट्रेनों की शुरुआत की जाएगी। साथ ही सरकार का मेट्रो बुलेट ट्रेन पर भी फोकस रहेगा। गौर करने वाली बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2021 में लाल किले से अपने संबोधन में अगले 75 हफ्ते में 75 वंदे भारत ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया था।

वित्त मंत्री ने कहा कि अगले तीन साल में 100 पीएम गति शक्ति कार्गो टर्मिनल तैयार किए जाएंगे, साथ ही मेट्रो सिस्टम के निर्माण के लिए बेहतर तरीकों को अपनाया जाएगा। बता दें कि वंदे भारत ट्रेनों में आधुनिक सुविधाएं होती हैं। इसमे जीपीएस प्रणाली, सीसीटीवी कैमरे, स्वचालित स्लाइडिंग डोर, वैक्यूम आधारित बायो टॉयलेट जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इन ट्रेनों में चार आपातकालीन खिड़कियां लगाई जाएंगी। ट्रेन में आपात पुश बटन का भी विकल्प है। यह बिना लोकोमोटिव इंजन के दौड़ने वाली ट्रेन है।
Recommended Video
वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि 60 लाख नई नौकरियां दी जाएंगी। बजट से पहले वित्त मंत्री ने कहा था कि इस बार का बजट अगले 25 सालों को देखते हुए तैयार किया गया है जिससे भविष्य के भारत की बुनियाद तैयार होगी। उन्होंने कहा कि देश की विकास दर 9.2 फीसदी रहेगी। वित्त मंत्री ने कहा कि एयर इंडिया के विनिवेश को पूरा कर दिया गया है साथ ही एलआईसी का आईपीओ भी जल्द आएगा।












Click it and Unblock the Notifications