Budget 2022: बजट से उम्मीदें, एविएशन सेक्टर टैक्स की मांग, कम हो इनडायरेक्ट TAX
Budget 2022: बजट से उम्मीदें, एविएशन सेक्टर टैक्स की मांग, कम हो इनडायरेक्ट TAX
नई दिल्ली, 31 जनवरी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2022 को सरकार का आम बजट पेश करेंगी। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए सरकार अपना बजट मंगलवार को संसद में पेश करेंगी। उससे पहले 31 जनवरी को सरकार इकोनॉमिक सर्वे पेश कर रही है। बजट से पहले हर सेक्टर, हर आम नागरिक की निगाहें बजट पर हैं। सबको उम्मीदें हैं कि सरकार इस बजट में उन्हें राहत देगी। कोरोना की तीसरी मार झेल रही एविएशन सेक्टर को सरकार के बजट से काफी उम्मीदें हैं।

वहीं एविएशन सेक्टर की मांग है कि है कि विमान ईंधन पर लगने वाले केंद्रीय उत्पाद शुल्क को 11 फीसदी से कम कर 5 फीसदी किया जाए, ताकि वो खर्च को कम कर सकें। भारतीय एयरलाइन कंपनियों को वित्तीय वर्ष 2021-22 में 20 हजार करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में इस सेक्टर को बजट से राहत की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications