Budget 2019: बजट में इस एक घोषणा के बाद पीएसयू बैंकों के शेयरों में भारी उछाल

नई दिल्ली। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट आज संसद में पेश किया। यह बजट वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया। एक तरफ वो बजट पेश कर रही थीं तो दूसरी ओर पब्लिक सेक्टर के बैंकों के शेयरों में उछाल देखने को मिला है। यह उछाल उस घोषणा के बाद देखने को मिला जिसमें पीएसयू बैंकों को पुनर्पूंजीकरण (रिकैपिटलाइजेशन) की दिशा में 70,000 करोड़ रुपये की घोषणा की गई।

budget 2019: PSU bank stocks jump after announces recapitalisation fund

वित्त मंत्री की ओर से इस घोषणा के बाद पब्लिक सेक्टर बैंक के शेयरों में उछाल देखने को मिला है। यहां तक की निफ्टी में दोपहर 12.25 से 1.25 बजे बीच 1.34 फीसदी की बढोतर देखने को मिली है। वित्त मंत्री ने शुक्रवार को पीएसयू बैंकों को ऋण संकट से निपटने के लिए एनबीएफसी प्लेयर से संपत्ति खरीदने के लिए प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया है।

वित्तीय रूप से मजबूत एनबीएफसी की उच्च-रेटेड पूलित संपत्ति की खरीद को लेकर वित्तमंत्री ने कहा कि सरकार पीएसयू बैंकं को ठह महीने की आंशिक क्रेडिट गारंटी प्रदान करेगी। बजट के दौरान जिन पब्लिक सेक्टर के बैंको के शेयर में उछाल देखने को मिला हैं उसमें सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (2.17 फीसदी), ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (1.79 फीसदी) और केनरा बैंक (1.76 फीसदी) के शेयर इंडेक्स में टॉप पर रहे।

इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर (1.58 प्रतिशत तक), पंजाब नेशनल बैंक (1.46 प्रतिशत), सिंडीकेट बैंक (1.46 प्रतिशत), भारतीय बैंक (1.43 प्रतिशत) और भारतीय स्टेट बैंक 0.94% (1.32 प्रतिशत) प्रतिशत) भी 1 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला। बता दें कि इस बजट में वित्त मंत्री और भी कई बड़े ऐलान किए हैं। हाउसिंग लोन के ब्याज पर मिलने वाली कुल छूट अब 2 लाख से बढ़कर 3.5 लाख हो गई है।

यह भी पढ़ें- मोदी सरकार 2.0 के पहले बजट में क्या रहा खास, जानिए 10 बड़ी बातें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+