Jio के चक्कर में BSNL ने किया धमाका, 31GB डेटा,अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ बहुत कुछ

नई दिल्ली। रिलायंस जियो के चलते बाकी टेलिकॉम कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। जियो इफेक्ट के चलते अपने ग्राहकों को बनाए रखना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने बड़ा धमाका किया है। बीएसएनएल ने जियो, एयरटेल, वोडोफोन को टक्कर देने को लिए नया पोस्टपेड प्लान पेश किया है। BSNL के इस नए प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग,रोजाना एसएमएस की सुविधा के साथ- साथ 31 जीबी डेटा भी मिल रहा है। बीएसएनएल ने अपने इस प्लान के जरिए जियो के 199 रुपए और वोडाफोन और एयरटेल के 299 रुपए वाले प्लान को टक्कर दी है। आइए आपको इस प्लान के बारे में विस्तार से बताते हैं...

 बीएसएनएल के इस प्लान में हैं बहुत कुछ

बीएसएनएल के इस प्लान में हैं बहुत कुछ

BSNL के इस प्लान में आपको 299 रुपए में 31 जीबी डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS के साथ-साथ कई और ऑफर्स मिल रहे हैं। हालांकि आपको बता दें कि ये ऑफर्स सिर्फ और सिर्फ बीएसएनएल के नए यूजर्स के लिए हैं। वहीं अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा BSNL के सपॉर्ट वाले सर्किल्स में दिल्ली और मुंबई को छोड़कर किसी भी नेटवर्क पर मिलेगी।

 जियो और एयरटेल के प्लान को टक्कर

जियो और एयरटेल के प्लान को टक्कर

बीएसएनएल के इस प्लान में अगर यूजर्स की एफयूपी लिमिट खत्म होने पर आपको 80केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलती रहेगी। वहीं इस प्लान में यूजर्स को 299 रुपए के अलावा जीएसटी और दूसरे चार्ज भी देने होंगे। इस प्लान की टक्कर Jio के प्लान के साथ है। जियो के 199 रुपए वाले प्लान में यूज़र को 25 जीबी डेटा के साथ-साथ मुफ्त अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 100 एसएमएस के साथ- साथ जियो ऐप्स का मुफ्त ऐक्सेस मिलता है।

 वोडाफोन को भी कड़ी टक्कर

वोडाफोन को भी कड़ी टक्कर

BSNL के इस प्लान को वोडाफोन के प्लान से कड़ी टक्कर मिलेगी। यूजर्स को 299 रुपए वाले वोडाफोन प्लान में 20 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ-साथ 12 महीनों के लिए वोडाफोन प्ले सब्सक्रिप्शन मिलता है। जबकि एयरटेल के 299 रुपए वाले प्लान में 20 जीबी डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग की सुविधा मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+