BSNL के 'सुनामी ऑफर' के सामने Jio,एयरटेल सब होंगे पस्त, हर दिन 1.5GB डेटा मात्र 98 रुपए में
नई दिल्ली। रिलायंस जियो, एयरटेल जैसी निजी टेलिकॉम कंपनी ने मिल रही चुनौती के बाद सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने धमाकेदार ऑफर लॉन्च किया है। बीएसएनएल के इस सुनामी ऑफर से रिलायंस जियो और एयरटेल जैसी कंपनियों के ऑफर्स को कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। इस ऑफर में ग्राहकों को रोजाना 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। आइए इस प्लान के बारे में विस्तार से जानें...

BSNL का डेटा सुनामी ऑफर
BSNL ने एक नया धमाकेदार प्लान पेश किया है, जिसे डेटा सुनामी ऑफर का नाम दिया गया है। इस प्लान में कंपनी अप ने यूजर्स को रोजाना 1.5GB डेटा ऑफर कर रही है। कंपनी के इस प्लान की वैलिडिटी 26 दिनों की होगी। आपको इस बेहतरीन प्लान के लिए मात्र 98 रुपए चुकाने होंगे। यानी 98 रुपए वाले इस प्लान में आपको 26 दिनों तक रोजाना 1.5जीबी डेटा का ऑफर मिल रहा है।

केरल को छोड़कर बाकी जगहों पर 3G स्पीड
बीएसएनएल का ये प्लान केरल के अलावा बाकी सभी जगहों पर 3G स्पीड देगा। BSNL के इस प्लान में कंपनी अपने यूजर्स को 2.51 रुपए प्रति GB की दर से डेटा उपलब्ध कराती है। जबकि जियो अपने यूजर्स को 3.5 रुपए प्रति GB के हिसाब से डेटा उपलब्ध कराता है। ये आंकड़ा जियो के 149 रुपए वाले प्लान के मुताबिक है। इस 149 रुपए के प्लान में जियो यूजर्स को 28 दिनों तक रोजाना 1.5GB डेटा मिलता है।

जियो-एयरटेल को कड़ी टक्कर
जियो के अलावा एयरटेल के 149 रुपए वाले को भी बीएसएनएल के इस प्लान से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। एयरटेल के 149 रुपए वाले प्लान में कंपनी 5.3 रुपये प्रति GB की दर से डेटा उपलब्ध कराती है। हालांकि आपको बता दें कि जियो और एयरटेल के प्लान में डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है, लेकिन जियो और एयरटेल दोनों कंपनियां डेटा के साथ-साथ प्रतिदिन अनलिमिटेड वॉयस कॉल बीएसएनएल के इस प्लान में वॉयस कॉल और SMS का फायदा ग्राहकों को नहीं दिया जाएगा।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications