बीएसएनएल ने देश में शुरू की सैटेलाइट फोन सेवा, अब आम लोग भी कर सकेंगे इस्तेमाल
देश की सरकारी मोबाइल सेवा प्रदाता भारत संचार निगम लिमिटेड(बीएसएनएल) ने सेटेलाइट फोन सेवा की शुरुआत कर दी है। इसके लिए वो आईएनएमएआरएसएटी (INMARSAT) की सेवाएं लेगी।
नई दिल्ली। देश की सरकारी मोबाइल सेवा प्रदाता भारत संचार निगम लिमिटेड(बीएसएनएल) ने सेटेलाइट फोन सेवा की शुरुआत कर दी है। इसके लिए वो आईएनएमएआरएसएटी (INMARSAT) की सेवाएं लेगी।

आईएनएमएआरएसएटी ब्रिटिश सेटेलाइट कम्युनिकेशन कंपनी है, जो साल 1979 में लांच हुई थी। आपको बताते चलें कि सेटेलाइट फोन इमरजेंसी के समय बहुत काम के साबित होते हैं, जब किसी प्राकृतिक आपदा के चलते मोबाइल फोन, लैंडलाइन सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई होती हैं। सेटेलाइट फोन से उस जगह रहकर भी पूरी दुनिया से संपर्क साधा जा सकता है, जहां मोबाइल, लैंडलाइन फोन की सुविधाएं नहीं होती। ये सीधे सेटेलाइट के जरिए संपर्क करने का साधन है।
INMARSAT के खुद के 14 सेटेलाइट हैं
ब्रिटिश सेटेलाइट कम्युनिकेशन कंपनी INMARSAT के खुद के 14 सेटेलाइट हैं, जो सीधे काम करते हैं। वैसे, बीएसएनएल ने अभी इसकी शुरुआत सरकारी एजेंसियों के लिए की है, जो बाद में आम लोगों को भी ये सुविधा देगी। सेटेलाइट फोन के जरिए कॉलिंग रेट 30 से 35 रुपए प्रति मिनट होगी। अभी इस तरह का पहला सैटेलाइट फोन दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा को दिया गया है।
कॉल करने पर 30 से 35 रुपए प्रति मिनट का खर्च आएगा
बीएसएनएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने कहा कि हमनें सेटेलाइट सेवा की शुरूआत कर दी है। जो वॉयस और एसएमएस की सुविधा देगी। इसके जरिए कॉल करने पर 30 से 35 रुपए प्रति मिनट का खर्च आएगा।
आईएनएमएआरएसएटी (INMARSAT)इंडिया के प्रबंध निदेशक गौतम शर्मा ने कहा कि सेटेलाइट फोन के इस्तेमाल से प्राकृतिक आपदा के समय, पुलिस सेवाओं के लिए, रेलवे के लिए और सीमा सुरक्षा बल के लिए बेहद उपयोगी हैं।
देश में सिर्फ 1532 सेटेलाइट फोन का इस्तेमाल होता है
सेटेलाइट फोन के इस्तेमाल के लिए आम हैंडसेट्स के ही जरूरत होगी। इसमें एंटीना या भारी मशीनरी की जरूरत नहीं है। आने वाले समय में ये सुविधा आम लोगों के लिए भी शुरू की जाएगी। जो हवाई जहाज में यात्रा करते समय या समंदर के भीतर जहाजों पर काम करते समय भी इस्तेमाल की जा सकेगी। मौजूदा समय में पूरे देश में सिर्फ 1532 सेटेलाइट फोन का इस्तेमाल होता है, जिसमें से अधिकतर सेना के लोग इस्तेमाल करते हैं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications