रविशंकर प्रसाद ने क्यों किया AMUL के विज्ञापन को Tweet, क्या है मामला?

नई दिल्ली। हमारे देश में 'अमूल' केवल एक डेयरी प्रोडक्ट नहीं है बल्कि एक विश्वास का भी नाम है, जो कि अपने दिलचस्प विज्ञापन और 'अमूल गर्ल' कार्टून के लिए भी लोगों के बीच में काफी लोकप्रिय है, उसका नया विज्ञापन केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को भी काफी भा गया है, जिसे कि उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर भी किया है और शेयर करते हुए एक बेहद खास बात भी लिखी है।

रविशंकर प्रसाद ने किया अमूल के विज्ञापन को Tweet

दरअसल अमूल ने टेलीकॉम कंपनियों को सरकार द्वारा आर्थिक मदद दिए जाने पर एक विज्ञापन बनाया है, जिसमें कि 'अमूल गर्ल' कॉल कर रही है और इस कार्टून में कैप्शन लिखा है 'मोबिलाइजिंग फोन्स अगेन!', जिसे की रीट्वीट करते हुए रविशंकर प्रसाद ने लिखा - क्योंकि मोबाइल फोन कई लोगों की ब्रेड और बटर का जरिया है। गौरतलब है कि अमूल ने यह कार्टून प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को मोदी सरकार द्वारा स्पेक्ट्रम के पेमेंट के लिए दो साल की राहत दिए जाने पर बनाया है।

क्या है वो फैसला

क्या है वो फैसला

दरअसल बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में घाटे से जूझ रहीं टेलीकॉम कंपनियों को बड़ी मोहलत मिली है, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैठक के बाद कहा कि टेलीकॉम कंपनियों पर बढ़ते वित्तीय दबाव के चलते स्पेक्ट्रम नीलामी की किश्त को दो साल तक के लिए टाल दिया गया है, हालांकि कंपनियों को इस भुगतान पर बनने वाले ब्याज को अदा करना होगा।

 स्पेक्ट्रम नीलामी किस्तों के भुगतान के लिए दो साल का मिला वक्त

स्पेक्ट्रम नीलामी किस्तों के भुगतान के लिए दो साल का मिला वक्त

कैबिनेट के इस फैसले के बाद साल 2020-21 और 2021-22 के लिए लंबित स्पेक्ट्रम नीलामी किस्तों के भुगतान के लिए टेलीकॉम कंपनियों को दो साल का वक्त मिल गया है,कैबिनेट की बैठक के बाद निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार के इस फैसले से एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और रिलायंस जियो को करीब 42,000 करोड़ रुपये की राहत मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+