अब IRCTC के अलावा यहां से बुक करवा सकेंगे अपना रेल टिकट

नई दिल्ली। ये खबर आपके बड़े काम की है। खासकर उनके लिए जो रेल से सफर करते हैं। ट्रेन से सफर करने वालों के लिए अब टिकट बुकिंग की नई सुविधा आ गई है। अब आप आईआरसीटीसी के अलावा पेटीएम से भी अपनी ट्रेन की टिकट बुक कर सकते हैं। दरअसल पेटीएम ने आईआरसीटीसी से करार किया है। जिसके बाद आप पेटीएम की वेबसाइट और ऐप के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं। खबर आपके काम की: ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए जरूरी होगा आधार कार्ड

train

कैसे करें पेटीएम से टिकट बुक

पेटीएम से टिकट बुक करने लिए आपको उसके ई-वॉलेट का इस्‍तेमाल करना होगा। आप पेटीएम की वेबसाइट पर जाकर ही आईआरसीटीसी डायरेक्‍ट के जरिए रेलवे का टिकट बुक करा सकते हैं। आप पेटीएम ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको यहां बता दें कि टिकट बुकिंग प्रोसेस को पूरा करने के लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर रीडायरेक्ट किया जाएगा जहां आपको आईआरसीटीसी का यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

और क्या है सुविधा?

इतना ही नहीं आप पेटीएम के जरिए रेलवे की ई-कैटरिंग सर्विस के पेमेंट भी कर सकते हैं। गौरतलब है कि इस वक्त आईआरसीटीसी से टिकट बुक करने पर आपको पेटीएम के जरिए पेमेंट का विकल्प मिलता है, लेकिन इस करार के बाद आप पेटीएम के जरिए टिकट बुक करा सकेंगे। इस सर्विस के सउरू होने के बाद यूजर्स पेटीएम से ही पीएनआर नंबर और ट्रेन के बारे में जानकारियां भी पा सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+