Swiss Bank: स्विस बैंक ने भारत को सौंपी बैंक खातों की चौथी लिस्ट, 34 लाख अकाउंट्स का दिया ब्योरा
Swiss Bank में काला धन रखने वालों की खैर नहीं है। स्विट्जरलैंड स्थिति स्विस बैंक में काला धन ऱखने वालों की जानकारी चरणबद्ध तरीके से भारत सरकार को मिल रही है। इसी कड़ी में भारत को स्विट्जरलैंड के साथ सूचना के स्वत: आदान-प्रदान समझौते के तहत अपने नागरिकों और संगठऩों के स्विस खातों की जानकारी की चौथी लिस्ट मिली है। भारत के अलावा 101 देशों के साथ उनके नागरिकों के स्विस बैंक खातों की जानकारी साझा की गई है। बैंक ने करीब 34 लाख खातों की जानकारी साझा की है।

भारत और स्विट्जरलैंड के बीच जानकारी साझा करने के संबंध में पहले से ही समझौता हो चुका है। इसी व्यवस्था के तहत स्विस बैंक खातों की जानकारी सरकार को सौंपी जाती है। ये इन बैंकों खातों की चौथी लिस्ट हैं। बैंक के मुताबिक भारत के साथ सैकड़ों वित्तीय खातों से जुड़ी जानकारी साझा की जाती रही है, जिसमें व्यक्ति विशेष से लेकर कंपनियों और संगठनों के नाम शामिल है। चौथी लिस्ट सौंपने के बाद अब स्विट्जरलैंड भारत को अगले साल सितंबर में सूचना साझा करेगा। दोनों देशों के बीच सूचना के स्वत: आदान-प्रदान की व्यवस्था के तहत सबसे पहले स्विस बैंक की ओर से साल 2019 में बैंक खाताधारकों की जानकारी सौंपी गई थी। लंबी बातचीत के बाद स्विट्जरलैंड भारत के साथ ये जानकारी सौंपने को तैयार हुआ था।
आपको बता दें कि स्विस बैंक की ओर से मिली ये जानकारी उन लोगों के खिलाफ मजबूती से मामला चलाने को उपयोगी साबित हो रहे हैं, जिन्होंने अपने कालाधन वहां जमा करवाया है। जो जानकारियां स्विस बैंक की ओर से सरकार को सौंपी जाती है उसमें खाताधारक की पहचान, खाता और वित्तीय जानकारी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications