Cryptocurrency Price: हफ्ते के पहले दिन गिरा बिटक्वाइन, जानें क्या है ताजा भाव
नई दिल्ली। सोमवार को हफ्ते के पहले दिन जहां अधिकांश क्रिप्टोकरेंसी की रेट में जहां तेजी आई तो वहीं बिटक्वाइन के दाम में गिरावट देखने को मिला। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन के दाम सोमवार को 47821.02 डॉलर के करीब ट्रेंड कर रहे हैं। पिछले कुछ सेशल से बिटक्वाइन की कीमत 47000 से 50000 डॉलर की रेंज में बना हुआ है, जबकि अप्रैल में इसकी कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। अप्रैल 2021 में बिटक्वाइन की कीमत 65000 डॉलर के स्तर पर पहुंच गई थी। जबकि पिछले 24 घंटे में बिटक्वाइन क्रिप्टो करेंसी की अधिकतम कीमत 49,404.83 डालर और न्यूनतम कीमत 47,821.02 डॉलर रही है।

वहीं पिछले सेशल के मुकाबले सोमवार को इसकी कीमत में 1.6 फीसदी की गिरावट आई है। जबकि इस साल में बिटक्वान की कीमत में 65 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिली। वहीं अगर अन्य बिटक्वाइन की कीमतों पर नजर डाले तो कार्डानो को छोड़कर अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज के दामों में गिरावट देखने को मिली है। क्रिप्टोकरेंसी ईथर की कीमत में 1.6 फीसदी की गिरावट आई और ये गिरकर 3212 डॉलर पर पहुंच गया। वहीं इसके अलावा एक्सआरपी, स्टेलर की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली।
एक्सआरपी क्रिप्टो करेंसी का इस वक्त क्वाइनडेस्क पर रेट 1.13 डॉलर का चल रहा है।डॉगकॉइन क्रिप्टो करेंसी का इस वक्त क्वाइनडेस्क पर रेट 0.282207 डॉलर का चल रहा है। इसमें इस वक्त 0.70 फीसदी की गिरावट है। जबकि कार्डानो क्रिप्टो करेंसी में 0.65 फीसदी की तेजी आई और इस वक्त क्वाइनडेस्क पर रेट 2.82 डॉलर का चल रहा है।
आपको बता दें कि इन दिनों क्रिप्टोकरेंसी इन दिनों खूब चर्चा में है। क्रिप्टो करेंसी अमीर बनने का सबसे आसान रास्ता समझा जा रहा है। कुछ दिनों पहले तक इसकी कीमतों में भारी तेजी भी देखन को मिली, लेकिन अब दुनियाभर के कई देशों की सरकारों की सख्ती के चलते बिटक्वाइन से लेकर कई क्रिप्टो करेंसी के रेट एकदम से धड़ाम हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications