Bitcoin Rate 31 December 2021: साल के आखिरी में फिर से उछला बिटक्वाइन, जानिए इन क्रिप्टो का हाल

Bitcoin Rate 31 December 2021: साल के आखिरी में फिर से उछला बिटक्वाइन, जानिए इन क्रिप्टो का हाल

नई दिल्ली, दिसंबर 31। साल 2021 के आखिरी दिन क्रिप्टो बाजार रौशन रहा। क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में तेजी देखने को मिली। कम समय में जल्दी पैसा कमाने के लिए क्रिप्टोकरेंसी में बढ़चढ़ कर निवेश करते हैं। हालांकि कई देशों की सरकारों ने इन क्रिप्टोकरेंसी पर सख्ती लगाना शुरू कर दिया है। सरकार की सख्ती के बावजूद इन क्रिप्टोकरेंसी का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। बात करें सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइंन की तो साल के आखिरी दिन इसमें तेजी देखने को मिली।

 Bitcoin Rate 31 December 2021: Know Latest Bitcoin, Dogecoin, XRP cryptocurrency Rate

31 दिसंबर को बिटक्वाइन क्रिप्टोकरेंसी की कीमत 47,223.34 डॉलर का पहुंच गया तो वहीं इसमें 0.64 फीसदी की तेजी आई। इसके अलावा बिटक्वाइन क्रिप्टोकरेंसी की मार्केट कैप 893.20 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया। वहीं एक साल में बिटक्वाइन क्रिप्टोकरेंसी ने 62.31 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसके अलावा एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी की कीमत पर नजर डाले तो इसकी कीमत आज 3,757.82 डॉलर पर पहुंच गई। आज इसमें 2.21 फीसदी की तेजी आई है। एक साल में एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी ने 405.08 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसके अलावा एक्सआरपी क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में साल के आखिरी दिन 1.46 फीसदी की तेजी आई है। इस रेट पर एक्सआरपी क्रिप्टोकरेंसी की मार्केट कैप 83.96 बिलियन डॉलर है। वहीं रिटर्न की बात करें तो इसने एक साल में 275.97 फीसदी का रिटर्न दिया है।

कार्डानो क्रिप्टोकरेंसी कार्डानो क्रिप्टोकरेंसी की कीमत आज 1.35 डॉलर पर पहुंच गया है। इसकी कीमत में 2.36 फीसदी की तेजी आई है। वहीं डॉगकॉइन क्रिप्टोकरेंसी का इस वक्त क्वाइनडेस्क पर रेट 0.171745 डॉलर का चल रहा है। एक साल में इसने 3,500.23 फीसदी का रिटर्न दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+