Bitcoin 45,000 डॉलर के पहुंची पार, क्या ये बड़ी बढ़त की ओर इशारा ?
नई दिल्ली, 10 अगस्त। पिछले सप्ताह से क्रिप्टोकरेंसी बाजार में आया उछाल इस सप्ताह भी जारी है। मंगलवार को भी लगभग सभी प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी ने अच्छा कारोबार किया। बिटकॉइन ने पिछले 24 घंटे में 6 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है और यह 45,000 के ऊपर कारोबार कर रही थी।

ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट कैप 1.85 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया जो कि पिछले दिन के मुकाबले 5.83 प्रतिशत ज्यादा है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी मंगलवार सुबह 7.30 बजे 45,900 डॉलर के आस-पास कारोबार कर रही थी।
बिटकॉइन की तेजी के बड़े मायने
बिटकॉइन की इस रैली ने एक बार फिर से निवेशकों में उत्साह भर दिया है। बिटकॉइन में इस उछाल ने एक बार से इसकी वापसी का संकेत दिया है और यह दिखा रहा है कि भविष्य में यह 1 लाख डॉलर के अनुमानित किए गए रिकॉर्ड लक्ष्य को छू सकती है। इसके पहले बिटकॉइन ने अप्रैल में 64,895 डॉलर के रिकॉर्ड आंकड़े को छुआ था।
मई के मध्य में अरबपति उद्योगपति एलन मस्क के बिटकॉइन में ऊर्जा इस्तेमाल को लेकर पर्यावरण के प्रति चिंता जाहिर करने के बाद डिजिटल टोकन में गिरावट शुरू हुई और रही कसर चीनी प्रतिबंधों ने पूरी कर दी। चीन के क्रिप्टोकेरेंसी के कारोबार और माइनिंग पर प्रतिबंध लगाने के बाद बिटकॉइन तेजी से लुढ़कते हुए 40,000 डॉलर के नीचे गिर गई। इसके बाद से लगातार बिटकॉइन संघर्ष कर रही थी और इसमें पिछले सप्ताह से तेजी आई।
ईथर में भी उछाल
बिटकॉइन के साथ ही दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर ने भी 7 प्रतिशत की उछाल देखी है और यह 3100 डॉलर पर कारोबार कर रही थी।
मंगलवार सुबह 7.30 बजे दुनिया की टॉप क्रिप्टोकरेंसी ने कुछ यूं कारोबार किया है। बिटकॉइन जहां 45,984 डॉलर पर कारोबार कर रही थी जबकि ईथर 3129 डॉलर पर कारोबार कर रही थी।
बिनांस 4.88 डॉलर पर 352 डॉलर पर कारोबार कर रही थी जबकि कारडॉनो 4.18 प्रतिशत के साथ 1 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। पोलकाडॉट ने 7.24 प्रतिशत की उछाल भरी और यह वर्चुअल करेंसी 20 डॉलर पर कारोबार कर रही थी।
मंगलवार को यूनिस्वैप ने 11 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देखी और यह डिजिटल टोकन 29 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।












Click it and Unblock the Notifications