अरबपति दामाद नितिन कामथ के किराना दुकानदार ससुर सिखा रहे जिंदगी का फलसफा! पढ़ें इंट्रेस्टिंग स्टोरी
Zerodha के फाउंडर और सीईओ नितिन कामथ ने अपने ससुर के साथ एक फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि संतुष्ट रहना ही सच्ची स्वतंत्रता का एकमात्र तरीका है।

Zerodha (इंडियन फाइनेंशियल सर्विस कंपनी) के फाउंडर और सीईओ नितिन कामथ ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने ससुर के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। जिसमें उन्होंने लिखा कि ससुर शिवाजी पाटिल (70) ने उन्हें एक अच्छा जीवन जीने की सीख दी है। साथ ही लिखा कि वह भारतीय सेना में थे और कारगिल युद्ध के दौरान अपनी उंगलियां गंवा बैठे। इसके बाद स्वेच्छा से एक हवलदार के रूप में सेवानिवृत्त हुए। कर्नाटक के बेलगाम में एक किराने की दुकान खोली।
नितिन कामथ ने आगे यह भी लिखा कि असली स्वतंत्रता हासिल करने की कुंजी संतुष्ट रहना है। जिसका जीता-जागता उदाहरण उसके ससुर शिवाजी पाटिल हैं। वहीं, नितिन कामथ ने ससुर की जीवनशैली का उल्लेख करते हुए कहा कि दुकान के लिए किराने का सामान खरीदने के लिए दिव्यांगों के लिए बने एक स्कूटर पर सवार होकर स्थानीय बाजार जाते हैं. उनकी पत्नी इस काम में उनकी मदद करती हैं।
नितिन कामथ कहते हैं कि जब मैं उनसे दुकान में विभिन्न उत्पादों के मार्जिन के बारे में पूछता हूं, तो उनकी आंखों में अभी भी एक चमक होती है। वह चिक्की पर 25 प्रतिशत मार्जिन की बात करते हैं, 200 रुपए में एक बॉक्स खरीदते हैं और उन्हें अलग-अलग 250 रुपए में बेचते हैं।
नितिन ने ससुर से क्या और कैसे सीखा ?
जेरोधा के सीईओ ने बताया कि उन्होंने कैसे सीखा कि संतुष्ट रहना ही सच्ची स्वतंत्रता का एकमात्र तरीका है? बताया कि उन्होंने अपने ससुर को कभी कुछ चाहते या शिकायत करते नहीं देखा। कभी युद्ध में अपनी उंगलियों को खोने के बारे में भी नहीं कहा। हालांकि, जब मैंने उनसे साल 2007 में उनकी बेटी सीमा से शादी करने की अनुमति मांगी थी, तब उन्होंने मुझे सरकारी नौकरी हासिल के लिए मनाने की कोशिश की थी।
क्या है जेरोधा ?
जेरोधा शब्द का अर्थ है 'शून्य बाधा'। यह एक इंडियन फाइनेंशियल सर्विस कंपनी है, जो की शेअर मार्केट में शेयर, म्यूचुअल फंड लेने-देन करने के लिए प्लेटफार्म प्रोवाइड करती हैं। यह एक वित्तीय सेवा कंपनी है। इसकी शुरुआत साल 2010 में नितिन कामथ और उनके भाई निखिल कामथ ने की थी। नितिन कामथ इस कंपनी के फाउंडर और सीईओ हैं।












Click it and Unblock the Notifications