SBI ने अपने ग्राहकों को दिवाली से पहले दी खुशखबरी, 1 अक्टूबर से सस्ता होगा होम लोन
Recommended Video
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को त्योहारों से पहले बड़ी खुशखबरी दी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सोमवार को एमएसएमई, हाउसिंग और रिटेल लोन के सभी फ्लोटिंग रेट लोग के लिए एक्सटर्नल बेंचमार्क के रूप में रेपो रेट को अपनाने का फैसला किया है। ये बदलाव 1 अक्टूबर से लागू होगा।

एक अक्टूबर से होंगे बदलाव
फ्लोटिंग रेट्स एक्सटर्नल बेंचमार्क जैसे रेपो रेट के जरिए ही तय होंगे। एसबीआई ने 4 सितंबर को बैंकों को सभी रिटेल लोन फ्लोटिंग रेट्स पर शिफ्ट करने का आदेश दिया था। एसबीआई ने स्वेच्छा से मीडियम इंटरप्राइजेज के लिए एक्सटर्नल बेंचमार्क आधारित लोन को बढ़ावा दिया है। एससे एमएसएमई सेक्टर को बूस्ट मिलेगा। एसबीआई ने 1 जुलाई 2019 को फ्लोटिंग रेट होम लोन को पेश किया था। इस स्कीम में कुछ बदलाव किए गए हैं।

एमएसएमई सेक्टर को मिलेगा बूस्ट
इन बदलावों के साथ 1 अक्टूबर 2019 से नई स्कीम लागू हो जाएगी। बेंचमार्क में रिजर्व बैंक का रेपो रेट, फाइनेंसियल बेंचमार्क्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से प्रकाशित भारत सरकार के 3 महीने के ट्रेजरी बिल पर दिया जाने वाला रेट, एफबीआईएल की ओर से प्रकाशित भारत सरकार के 6 महीने के ट्रेजरी बिल पर दिया जाने वाला रेट और एफबीआईएल की ओर से प्रकाशित कोई दूसरा बेंचमार्क रेट शामिल है।

होम लोन होगा सस्ता
आरबीआई ने कहा है कि बैंक इनमें से किसी भी एक्सटर्नल बेंचमार्क लोन ऑफर कर सकते हैं। एसबीआई ने 2014 में जब मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट आधारित ब्याज दर शुरू की तो दूसरे बैंकों ने भी बेस रेट का सिस्टम छोड़कर एमसीएलआर को अपना लिया। एसबीआई का रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट आरबीआई के रेपो रेट से 2.25 फीसदी ऊपर रहता है। अभी रेपो रेट 5.40 फीसदी है तो एसबीआई का आरएलएलआर 7.65 फीसदी है। इसके अलावा आरएलएलआर के ऊपर 0.40 फीसदी और 0.55 फीसदी का स्प्रेड होता है। इस हिसाब से नए होम लोन ग्राहक सालाना 8.05 फीसदी या 8.20 फीसदी पर होम लोन ले सकते हैं।
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications