Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बड़ी खबर: आज से बदल गया ऑनलाइन पैसों के लेनदेन का नियम,जानना जरूरी

नई दिल्ली। अगर आप ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। ऑनलाइन फंड ट्रांसफर करने वालों के लिए आज से नियम बदल गए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निर्देशानुसार बैंकों ने आज से रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) का समय एक घंटा बढ़ा दिया और ये नया नियम आज से ही लागू हुआ है। यानी 26 अगस्त से आज सुबह 8 बजे के बजाए सुबह 7 बजे से ही RTGS के जरिए फंड ट्रांसफर कर सकेंगे।

 आज से बदल गया ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का नियम

आज से बदल गया ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का नियम


ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा का इस्तेमाल करने वाले खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। 26 अगस्त से ऑनलाइन बैंकिंग के नियम बदल गए हैं। ग्राहकों की सुविधा के लिए RBI ने इसका समय सुबह 8 बजे से कम कर सुबह 7 से लेकर शाम 6 बजे तक कर दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले इसका समय सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक था,जिसे अब बदल दिया गया है।

 RTGS का नया टाइम

RTGS का नया टाइम

आरबीआई के निर्देश पर RTGS का समय बढ़ा दिया है। आज से पहले तक ये सुविधा सुबह 8 बजे से शाम के 6 बजे तक मिलती थी, जो अब सुबह 7 बजे से शुरू होगा। पहले इसकी टाइमिंग सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक थी। वहीं इंटर-बैंक ट्रांजैक्शन की टाइमिंग सुबह 8 बजे से शाम 7.45 बजे तक थी, जिसे अब सुबह 7 बजे से शुरू कर दिया गया है। वहीं दूसरे-चौथे शनिवार को बैंक की छुट्टी के साथ-साथ यह सर्विस बंद रहती है। रविवार को बैंक बंद रहनेव पर ये सर्विस बंद रहती है। बैंक लोगों को ज्यादा से ज्यादा डिजिटल बैंकिंग की ओर आकर्षित करना चाहती है, जिसकी वजह से अलग-अलग सुविधाएं दे रही है। आपको बता दें कि RTGS ट्रांजैक्शन में आप बड़े अमाउंट का ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। आप इसके जरिए कम से कम 2 लाख रुपए या उससे ज्यादा रकम ट्रांसफर कर सकते हैं.

 NEFT के नियम में भी बदलाव

NEFT के नियम में भी बदलाव

बैंक ने हाल ही में NEFT की टाइमिंग में बदलाव किया। RBI ने NEFT की टाइमिंग को भी बढ़ाकर 24x7 कर दिया है। आरबीआई द्वारा दी गई ये सुविधा इसी साल दिसंबर से शुरू होने वाली है। आपको बता दें कि फिलहाल NEFT का पेमेंट सिस्टम बैंक के वर्किंग ऑवर्स के साथ रहता है, लेकिन जल्द ही इस सुविधा को चौबीस घंटे के लिए कर दिया जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+