Big News: मोदी सरकार ने दी बड़ी राहत, PAN-Aadhaar को लिंक करने की डेडलाइन बढ़ाई, इस तारीख तक करना होगा लिंक

Big News: मोदी सरकार ने PAN-Aadhaar को लिंक करने की डेडलाइन बढ़ाई, इस तारीख तक करना होगा लिंक

नई दिल्ली, जून 25। मोदी सरकार ने कोरोना संकट को देखते हुए लोगों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की तारीख बढ़ा दी है। मोदी सरकार ने कोरोना महामारी को देखते हुए पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की डेडलाइन को 3 महीने के लिए बढ़ा दिया है। अब आप 30 जून के बजाए 30 सितंबर तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करवा सकेंगे।

 Big News: Modi Government give 3 month Extension for PAN-Aadhaar linking - from 30th June-30th Sept.
पैन-आधार को लिंक करने की डेडलाइन बढ़ी

मोदी सरकार ने पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की डेडलाइन बढ़ा दी है। अब लोगों को पैन को आधार से लिंक करने के लिए 30 सितंबर तक का वक्त मिल गया है। वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस बारे में ऐलान करते हुए लोगों को बड़ी राहत दी। सरकार ने पैन आधार लिंकिंग की डेडलाइन बढ़ाने के साथ टैक्सपेयर्स को और भी कई राहत दी। मोदी सरकार ने कोविड के इलाज के लिए कंपनी या किसी दूसरे व्‍यक्ति से ली गई रकम को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया।

सरकार के ऐलान के बाद अगर कोरोना के इलाज के लिए 10 लाख तक की रकम अगर कंपनी या व्यक्ति विशष से लेते हैं तो व्यक्ति को उस रकम पर टैक्स नहीं लगेगा। ये छूट आयकर दाताओं को वित्तीय वर्ष 2019-20 और 2021-22 के लिए मिलेगा। वहीं सरकार ने टैक्स में भी छूट का ऐलान किया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगर कोई कंपनी कोरोना के कारण दिवंगत हुए कर्मचारी के परिवार को अनुग्रह राशि देती है तो उस रकम पर भी वित्तीय वर्ष 2019-20 और 2021-22 के लिए टैक्स नहीं लगेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+