बड़ी खबर: ATM से नहीं निकलेंगे 2000 के नोट, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कही बड़ी बात
बड़ी खबर: ATM से नहीं निकलेंगे 2000 के नोट, वित्त मंत्री ने कही बड़ी बात
नई दिल्ली। 2000 रुपए को लेकर बड़ी खबर आई हैं। एटीएम से 2000 रुपए के नोट नहीं निकल रहे हैं। बड़े तादाद में लोगों का कहना है कि ATM में 2000 रुपए के नोट के बजाए 200 और 500 रुपए के नोटों में रकम निकल रहे हैं। हाल ही में इंडियन बैंक ने अपने ग्राहकों को जानकारी दी थी कि 1 मार्च से उनके ATM से 2000 रुपए के नोट नहीं निकलेंगे। इंडियन बैंक के एटीएम से 2000 के नोट के ट्रे हटाने का फैसला किया है। बैंक ने कहा कि 2000 रुपए के नोट की ट्रे हटाकर 200 रुपए के नोटों की संख्या बढ़ाई जाएगी। वहीं 2000 रुपए के नोट को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ी बात कही है।

2000 रुपए के नोट को लेकर वित्त मंत्री ने कही बड़ी बात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडियन बैंक ही नहीं बल्कि SBI ने भी छोटे शहरों में मौजूद अपने एटीएम में से 2000 रुपए के नोट की ट्रे हटानी शुरू कर दी है। हालांकि हम इस खबर की पुष्टि नहीं करते और न ही एसबीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान दिया गया है। लेकिन एटीएम से कम संख्या में 2000 के नोट निकलने पर कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार धीरे-धीरे 2000 के नोट को सर्कुलेशन से बाहर करना चाहती है। 2000 रुपए के नोटों को लेकर मीडिया में चल रही खबरों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सफाई देते हुए कहा कि सरकार की ओर से 2000 रुपए के नोटों को लेकर कोई निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि जहां तक मुझे पता है, बैंकों को ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया गया है।

नहीं छपे 2000 के एक भी नोट
सूचना के अधिकार के जरिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मांगी गई जानकारी के मुताबिक केंद्रीय बैंक ने 2,000 के नोट की छपाई बंद कर दी है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में आरबीआई ने एक भी 2000 रुपए के नोट नहीं छपवाए। RTI के जरिए मिली जानकारी के मुताबिक 2016-17 वित्तीय वर्ष में 2,000 रुपए के 354.29 करोड़ नोट छापे गए। वहीं 2017-18 में यह संख्या घटकर 11.15 करोड़ और 2018-19 में 4.66 करोड़ पर आ गई। जिस तरह से 2000 रुपए के नोटों की छपाई की संख्या घटाई जा रही है उससे लगता है कि 2000 के नोट को सर्कुलेशन से बाहर किया जा रहा है।

सरकार की सफाई
2000 के नोटों के सर्कुलेशन को लेकर वित्त मंत्री ने सफाई दी कि इसे लेकर कोई निर्देश नहीं है। बैंक ने खुद ही अपने एटीएम में छोटे नोट डालना शुरू कर दिया है, जिससे ग्राहकों को सुविधा हो। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए कुछ बैंकों ने अपने एटीएम को छोटे नोटों के हिसाब से री-कैलिब्रेट करना शुरू कर दिया।

1 मार्च से ATM से नहीं निकलेंगे 2000 के नोट
आपको बता दें कि सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक ने कहा है कि 1 मार्च से वो अपने एटीएम में 2000 रुपए के नोट नहीं डालेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को बड़े नोटों को खर्च करने में परेशानी होती है। उसे चेंज करवाना पड़ता है। ऐसे में बैंकों ने ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए एटीएम में 2,000 का नोट डालना बंद कर दिया है। इसे लेकर एटीएम में बदलाव किए जा रहे हैं। आपको बता दें कि देशभर में करीब 2,40,000 ATM है । अगर 2000 नोटों को एटीएम में न डालने के फैसले को लेकर उसमें री-कैलिब्रेट किया गया तो इसमें 1 साल का वक्त लगेगा
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications