Gold Rate: पाकिस्तान में सोना 113250 रु के पार, भारत में मात्र 38012 में घर ले जाएं 10 ग्राम
Gold Rate: पाकिस्तान में सोना 113250 रु के पार, भारत में मात्र 38012 में घर ले जाएं 10 ग्राम
नई दिल्ली, 19 मई। सोना किसी भी व्यक्ति और किसी भी देश की ताकत होती है। जिस व्यक्ति के पास जितना सोना वो उतना अमीर और ताकतवर तो इसी तरह से जिस देश में पास जितना सोने का भंडार वो उसका ही प्रभावशाली होता हैं, लेकिन वैश्विक स्थिति, देश के आर्थिक परिस्थितियों और मांग के आधार पर सोने की कीमत अलग-अलग होती है। अगर इस बात को उदाहरण से समझे तो यहां पाकिस्तान में सोने की कीमत 113250 रुपए हैं तो वहीं भारत में सोने की कीमत वर्तमान में 50 हजार के करीब है।

पाकिस्तान में सोने की कीमत
ग्लोबल मार्केट में आए उतार-चढ़ाव का असर गुरुवार को सोने की कीमत पर देखने को मिला। मांग, देश की अर्थव्यवस्था और सियासी हलचल के कारण भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में सोने की कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिली। कराची सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत पर नजर डाले तो 1 तौले सोने की कीमत 132200 रुपए है। वहीं 24 कैरेट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 113300 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत आज 103858 प्रति 10 ग्राम और 121182 प्रति तौला बिक रहा है।

भारत में सोने की कीमत
अब भारत में सोने की कीमत पर नजर डाले तो यहां आपको 10 ग्राम सोने के लिए आपको 50682 रुपए खर्च करने होगे। ये कीमत 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की है। वहीं 23 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने के लिए आपको 50479 रुपए खर्च करने होगे। जबकि 22 कैरेट वाले सोने के लिए आपको 46425 रुपए प्रति 10 ग्राम खर्च करना होगा। वहीं 18 कैरेट वाले सोने के लिए 38012 रुपए खर्च करने होगे। यानी भारत में आप 38 हजार रुपए खर्च कर 10 ग्राम सोना खरीद सकते हैं।

चांदी की चमक पड़ी फीकी
अगर चांदी की कीमत पर नजर डाले तों कमजोर ट्रेडिंग के कारण चांदी की कीमत पर असर पड़ा और सिल्वर के दाम 243 रुपए गिरकर 61087 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। मांग में कमी के कारण चांदी की कीमत में 0.40 फीसदी की गिरावट दिखने लगी। आपको बता दें कि चांदी की कीमत में पिछले दो महीनों से लगातार गिरावट आ रही है। मार्च 2022 में चांदी 72 हजार के करीब पहुंच गया था, लेकिन उसके बाद से लगातार गिरावट आ रही है।

ग्लोबल मार्केट में सोने का रेट
सोने-चांदी की कीमतों में ग्लोबल मार्केट में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। अमेरिकी बाजार में सोने का हाजिर भाव 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 1,815.22 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया तो वहीं चांदी का हाजिर भाव 21.43 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई। हालांकि बाजार जानकारों की माने तो आने वाले दिनों में सोना फिर से चमकेगा।

श्रीलंका में सोना बेच रहे हैं लोग
आर्थिक संकटों से गुजर रहे श्रीलंका में लोग रोजमर्रा के सामान खरीदने के लिए भी सोना बेच रहे हैं। महंगाई चरम पर पहुंच चुका है। श्रीलंका में सोने की कीमत 210,950.00 LKR प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 193371.00 LKR प्रति 10 ग्राम बिक रही है।
DA Hike: इन कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, महंगाई भत्ता 14 फीसदी बढ़ा, मिलेगा 10 महीने का एरियर












Click it and Unblock the Notifications