सोना हुआ और महंगा, चांदी की कीमत में 910 रुपए की उछाल, जानें आज का भाव
नई दिल्ली। सोने की कीमत में गुरुवार को भी तेजी देखने को मिली। वैश्विक स्तर पर मजबूती के बाद सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली। वहीं चांदी की कीमत में बड़ी तेजी आई। वैश्विक रुख के साथ-साथ औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं की मांग बढ़ने के कारण गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 910 रुपए उछलकर 41,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

वहीं चांदी की कीमत में 910 रुपए की बड़ी छलांग देकने को मिली। चांदी पांच महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। गुरुवार को चांदी 41,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। वहीं सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 81 हजार और 82 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिररहा।












Click it and Unblock the Notifications