Good News: सोना खरीदने का अच्छा मौका, कीमत में आई बड़ी गिरावट, जानिए 10 ग्राम सोने का आज का भाव

Good News: सोना के कीमत में 600 रु की गिरावट, जानिए 10 ग्राम सोने का भाव

नई दिल्ली। आज सोना खरीदना आपके लिए फायदे का सौदा होगा। सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। बजट में आयात शुल्क बढ़ाए जाने के बाद सोने की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी, लेकिन मंगलवार को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को सोने की कीमत स्थिर रही, लेकिन मंगलवार को सोने की कीमत में 600 रुपए की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

सोने में बड़ी गिरावट

सोने में बड़ी गिरावट

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में आई गिरावट और घरेलू स्तर पर मांग घटने के चलते मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोना 600 रुपए तक सस्ता हो गया है। सोने की कीमत में 600 रुपए की गिरावट आई और ये 34870 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 34,870 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई हैं, जबकि 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोने की कीमत 34700 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई।

 चांदी की कीमत में मामूली गिरावट

चांदी की कीमत में मामूली गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई चांदी की कीमतों में 48 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। चांदी हाजिर के दाम 48 रुपए गिरकर 38,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं। चांदी वायदा 38,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर रहा। जबकि सिक्का लिवाली 81 हजार और सिक्की बिकवाली 82 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा।

 क्यों कीमत में आई गिरावट

क्यों कीमत में आई गिरावट

बजट में सरकार द्वारा आयात शुल्क बढ़ाए जाने के बाद सोने की कीमत में गिरावट आई। जानकारों के मुताबिक महंगा होने की वजह से सोने की डिमांड घटी है। डिमांड घटने की वजह से कीमतों में तेज गिरावट आई है। वहीं वैश्विक स्तर पर कीमतों पर दबाव है।

सोने पर सरकार ने बढ़ाया कस्टम ड्यूटी

सोने पर सरकार ने बढ़ाया कस्टम ड्यूटी

आपको बता दें कि मोदी सरकार ने बजट 2019 में सोना-चांदी के आयात पर 2 प्रतिशत कस्‍टम ड्यूटी बढ़ा दी। जिसके बाद सोना-चांदी खरीदना आपके लिए महंगा पड़ेगा। कस्टम ड्यूटी बढ़ने से सोना-चांदी के दाम बढ़ेंगे। इस बढ़ोतरी के बाद सोना पर कस्टम ड्यूटी शुल्क बढ़ाकर 10 फीसदी से 12.5 फीसदी कर दिया गया है। बजट में सोना-चांदी पर भी कस्टम ड्यूटी बढ़ा दी गई है। इससे पहले सोना और अन्य बहुमूल्य धातुओं पर 10 फीसदी कस्टम ड्यूटी लगती थी, जिसे अब बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+