Airtel करेगा Tata Docomo का अधिग्रहण, जुड़ेंगे 4 करोड़ यूजर्स
भारती एयरटेल टाटा डोकोमो का अधिग्रहण करेगी। इस मर्जर से एयरटेल को टाटा के 4 करोड़ यूजर्स मिल जाएंगे।
नई दिल्ली। टाटा समूह के मोबाइल बिजनेस टाटा डोकोमो एयरटेल के साथ मर्ज होने जा रहा है। भारती एयरटेल टाटा डोकोमो का अधिग्रहण करेगी। इस मर्जर से एयरटेल को टाटा डोकोमो के 4 करोड़ यूजर्स मिल जाएंगे। इस अधिग्रहण के लिए टाटा टेलीसर्विसेज और भारती एयरटेल के बीच करार हो गया है। इस करार के तहत एयरटेल टाटा टेलीसर्विसेज के बिजनेस ऑपरेशन का अधिग्रहण करेगी। डोकोमो का बिजनेस 19 सर्कल्स में है जो अब एयरटेल में मर्ज हो जाएंगे।

दोनों कंपनियों के करार के बाद इसे एप्रवल के लिए रेग्यूलेटरी के पास भेजा है, जहां से सहमति मिलने के बाद एयरटेल टाटा डोकोमो का अधिग्रहण कर लेगी। अधिग्रहण के बाद एयरटेल को न केवल टाटा डोकोमो के 4 करोड़ यूजर्स का फायदा होगा बल्कि उसे स्पेक्ट्रम का भी फायदा होगा। इस करार के बाद एयरटेल के पास 178.5 MHz स्पेक्ट्रम हो जाएंगे।
आपको बता दें कि इस अधिग्रहण से टाटा डोकोमो के यूजर्स को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। टाटा ने करार में ये शर्त रखी है कि एयरटेल को सुनिश्चित करना होगा कि वो टाटा के यूजर्स को बेहतर क्वालिटी मिले। एयरटेल ने भी इस करार पर खुशी जताई है और कहा है कि ये करार टेलिकॉम और डिजिटल सेक्टर के लिए बेहतरीन साबित होगा।
-
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ -
Rajya Sabha Election Result: ओडिशा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग, कौन सी सीट पर किसने दर्ज की जीत? -
Opinion Poll: असम में BJP लगा पाएगी हैट्रिक? कौन बनेगा CM? कांग्रेस को कितनी सीटें? आ गया पहना ओपिनियन पोल -
RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत -
गौतम गंभीर का बड़ा कबूलनामा? रोहित-कोहली के रिटायरमेंट पर किया सबसे बड़ा खुलासा -
Bengal Election: BJP की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सुवेंदु अधिकारी 2 सीटों से, कौन-कहां से लड़ रहा चुनाव -
Budh Gochar 2026: इन 4 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, होगा धन लाभ, करियर भरेगा उड़ान -
Adani ने इंडस्ट्री सेक्टर को दी बड़ी राहत, ATGL ने प्राकृतिक गैस की कीमतों में की भारी कटौती -
Rajya Sabha Election 2026: ओडिशा में कांग्रेस के 3 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, विधायकों के बीच हाथापाई -
Gold Rate Today: मिडिल ईस्ट वॉर के बीच सोना फिर 3650 रुपये सस्ता, अब कितने का मिल रहा है 22k-18k गोल्ड रेट












Click it and Unblock the Notifications