सावधान! JioCoin के नाम पर ये App न करें डाउनलोड, वरना हो जाएंगे कंगाल

नई दिल्ली। अभी कुछ दिनों ही पहले खबर आई थी कि बिटकॉइन की तर्ज पर रिलायंस जियो अपनी खुद की क्रिप्टोकरेंसी, जियोकॉइन लाने की तैयारी कर रहा है। इससे पहले रिलायंस, जियोकॉइन को लॉन्च करने की आधिकारिक तौर पर घोषणा करे, मार्केट में जियोकॉइन के नाम पर फर्जीवाड़ा शुरू हो गया है। अभी हाल ही में एक जियोकॉइन के नाम पर एक फर्जी वेबसाइट सामने आई थी और अब गूगल प्ले स्टोर में भी जियोकॉइन के नाम पर कई ऐप देखने को मिल रहे हैं।

गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है 36 फर्जी JioCoin एप

गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है 36 फर्जी JioCoin एप

गूगल प्ले स्टोर पर इस वक्त जियोकॉइन के नाम पर लगभग 36 फर्जी एप मौजूद हैं। इनमें से कई एप में यूजर्स को जियोकॉइन देने का वादा किया जा रहा है। इन एप को डाइनलोड करने के बाद यूजर्स से उनकी निजी और बैंक जानकारी भरने को कहा जा रहा है और फिर कुछ पैसों के बदले उन्हें जियोकॉइन देने का वादा किया जा रहा है।

हैक हो सकता है आपका बैंक अकाउंट

हैक हो सकता है आपका बैंक अकाउंट

इस मामले में एक्सपर्ट से बातचीत की गई तो उन्होंने यूजर्स को इस ऐप को डाउनडोल न करने की सलाह दी है। एक्सपर्ट का कहना है कि ये ऐप आपसे आपकी जानकारी को लेकर आपके फोन को हैक कर सकते हैं या आपके फोन को मालवेयर के जरिए उसे स्लो कर सकते हैं। यहां तक कि इन ऐप के जरिए आपके बैंक अकाउंट हैक होने का भी डर है।

जियो की तरफ से नहीं हुई है कोई घोषणा

जियो की तरफ से नहीं हुई है कोई घोषणा

बता दें रिलायंल जियो ने अभी तक इस तरह की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है कि वो जियोकॉइन लॉन्च करने वाला है। हॉलांकि लाइव मिंट की एक रिपोर्ट में ये बात सामने आई थी रिलायंस, जियोक़ाइन लॉन्च करने की तैयारी में जुट गया है और इस प्रोजक्ट को मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी देख रखे हैं। हालांकि अभी इस मामले में आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+