Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बॉस हो तो ऐसा, कर्मचारियों को दिया सरप्राइज, हर महीने मिलेगा 19000 रु का बोनस

नई दिल्ली। बढ़ती महंगाई के अगर ये खबर मिले की आपकी सैलरी में हर महीने 19000 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है तो जरा सोचिए आप कैसे अनुभव करेंगे। सोच के ही चेहरे पर मुस्कान आ गई है। जहां आपको ये सपने जैसा लग रहा है, वहीं ब्रिटेन की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को सरप्राइस बोनस देकर हैरान कर दिया। ब्रिटेन के 4Com कंपनी ने अपने कर्मचारियों को अगले आदेश तक 19000 रुपए प्रति माह बोनस के तौर पर देने का ऐलान किया है।

 दिलवाला बॉस

दिलवाला बॉस

द सन की खबर के मुताबिक ब्रिटेन की 4Com कंपनी के बॉस गैरी स्कट ने बढ़ती महंगाई से परेशान अपने कर्मचारियों को तोहफा देकर खुश कर दिया। अब इस बॉस की दरियादिली की हर तरफ चर्चा हो रही है। गैरी ने अपने कर्मचारियों को अगले आदेस तक 18909 रुपए का सरप्राइज बोनस देने का ऐलान किया है। ये रकम सैलरी के अलावा होगी। गैरी ने कहा कि वो अपने कर्मचारियों के एनर्जी बिलों के भुगतान में मदद करने के लिए ये घोषणा कर रहे हैं , जो उनके अगले आदेश तक जारी रहेगा।

 431 कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान

431 कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान

दरअसल ब्रिटेन में बढ़ती गर्मी के कारण एनर्जी बिलों में लगातार इजाफा हो रहा है। लोगों के घरों का बजट बिगड़ रहा है। लोगों की सेविंग प्रभावित हो रही है। ऐसे में 4कॉम कंपनी ने अपने कर्मचारियों की मदद की योजना तैयार की और उनके लिए प्रति माह इस बोनस का ऐलान किया। आपको बता दें कि साल 1999 में ये कंपनी गठित हुई। कंपनी टेलीकॉम सेक्टर में उपकरणों को उपलब्ध करवाने का काम करवाती है। कंपनी के पास 431 कर्मचारियों की बड़ी टीम है। बॉस गैरी कह कहना है कि उनके लिए ये टीम बहुमूल्य हैं, जिसे सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है।

 2017 में बनी थी सर्वश्रेष्ठ कंपनी

2017 में बनी थी सर्वश्रेष्ठ कंपनी

कंपनी की फेंडली नीतियों और कर्मचारियों के प्रति उनके व्यवहार के कारण द संडे टाइम्स ने 4Com को 100 सर्वश्रेष्ठ कंपनियों की लिस्ट में पहला स्थान दिया था। कंपनी लगातार फायदे में चल रही है। ऐसे में कंपनी ने अपने कर्मचारियों की मुश्किलों को आसान बनाने के लिए इस बोनस की घोषणा की है। गैरी ने कहा कि उनके लिए पहलसी प्राथमिकता उनकी ये टीम और उनके कर्मचारी है। जिस टीम को हमने सालों की मेहनत से तैयार किया उसे सहेज कर रखना महत्वपूर्ण है। वहीं कंपनी के फैसले के कर्मचारी बेहद खुश हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+