Bank Holiday: लगातार 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले चेक कर लें पूरी लिस्ट

Bank Holiday: लगातार 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले चेक कर लें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। त्योहारों की शुरुआत के साथ ही बैंकों की छुट्टियों भी शुरू हो गई है। दिवाली, भैयादूज, छठ की छुट्टियां होने वाली है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा हर वित्तीय वर्ष की शुरुआत में ही आरबीआई द्वारा बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी की जाती है। इस लिस्ट में हर शहर और राज्य के त्योहारों के मुताबिक छुट्टियां दर्ज होती है। जिसके आधार पर अगर देखें तो अगले हफ्ते यानी नवंबर की शुरुआत में पहले 6 दिन बैंक बंद रहेंगे।

 लगातार 6 दिन बैंक बंद

लगातार 6 दिन बैंक बंद

बैंकों की लंबी छुट्टियों की शुरुआत होने वाली है। अगर आरबीआई के लिस्ट पर नजर डाले तो 1 नवंबर को कन्नड़ राज्योत्सव या कुट के मौके पर बेंगलुरु और इंफाल में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 3 नवंबर को नरक चतुर्दशी के चलते बेंगलुरु में बैंकों की छुट्टी होगी। 4 नवंबर को दिवाली और काली पूजा के कारण देश के अधिकांश हिस्सों में बैंकों की छुट्टी होगी। 5 नवंबर को गोवर्धन पूजा के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून समेत देश के अधिकांश शहरों में बैंक बंद रहेंग। 6 नवंबर को भाई दूज के मौके पर गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ, शिमला में बैंकों की छुट्टी रहेगी। वहीं 7 नवंबर को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंग।

 नवंबर में 17 दिन बैंकों की छुट्टी

नवंबर में 17 दिन बैंकों की छुट्टी

नवंबर में बैंकों की 17 दिन की छुट्टियां होने वाली है। बैंक 3 से 7 नवबंर तक लगातार बंद रहेंगे वहीं 7 नवंबर को रविवार की छुट्टी क कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।

  • 10 नवंबर को छठ पूजा के कारण पटना, रांची में बैंक बंद रहेंगे।
  • 11 नवंबर को भी छठ पूजा के चलते पटना में बैंक बंद रहेंगे।
  • 12 नवंबर को बंगला त्योहार के कारण शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
  • 13 नवंबर को दूसरे शनिवार के कारण देशभर के बैंकों में छुट्टी होगी। 14 नवंबर को रविवार की छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे।
 आखिरी हफ्ते में कई दिन बैंक रहेंगे बंद

आखिरी हफ्ते में कई दिन बैंक रहेंगे बंद

19 नवंबर को गुरू नानक जयंती के कारण बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, गंगटोक, हैदाराबाद समेत देश के अधिकांश शहरों में बैंकों की छुट्टी होगी।

  • 21 नवंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी।
  • 22 नवंबर को कनकदास जयंती के कारण बेंगलुरू के बैंक बंद रहेंगे।
  • 23 नवंबर को सेंग कुत्सनेम के चलते शिलांग में बैंकों की छुट्टी होगी।
  • 27 नवंबर को चौथे शनिवार और 28 नवंबर को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।

SBI खाताधारकों के लिए जरूरी खबर, बदला ATM से कैश निकालने का नियम, बिना OTP नहीं निकाल पाएंगे पैसा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+