Bank Holidays February 2025: फटाफट निपटा लें काम, फरवरी के अंतिम सप्ताह में इस दिन रहेगा बैंक बंद
Bank holidays February 2025: 28 दिनों वाली फरवरी में अब बस केवल आखिरी हफ्ता बचा है, उसमें भी 23 फरवरी को संडे है, जो कि बैंकों के साप्ताहित अवकाश का दिन है, ऐसे में आपको पास केवल 6 दिन बचे और उसमें से भी कई जगहों पर शिवरात्रि की वजह से बैंक बंद रहेंगे, इसलिए अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है तो उसे तुरंत निपटा लें वरना आपका काम बीच में अटक सकता है।
आपको बता दें कि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है इसलिए कई स्थानों में बैंक बंद रहेंगे, मालूम हो कि आज भी चौथा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद हैं।

फिलहाल शिवरात्रि की वजह से जिन जगहों पर बैंक क्लोज रहेंगे उनके नाम निम्नलिखित हैं..
- अहमदाबाद,
- आइजोल,
- बेलापुर,
- बेंगलुरु,
- भोपाल,
- भुवनेश्वर,
- चंडीगढ़,
- देहरादून,
- हैदराबाद,
- आंध्र प्रदेश,
- हैदराबाद - तेलंगाना,
- जयपुर,
- जम्मू,
- कानपुर,
- कोच्चि,
- लखनऊ,
- मुंबई,
- नागपुर,
- रायपुर,
- रांची,
- शिमला,
- श्रीनगर,
- तिरुवनंतपुरम।
हालांकि छुट्टी के दौरान ऑनलाइन सेवाएं और एटीएम काम करते रहेंगे।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से जुड़ी खास बातें (Bank Holidays)
आपको बता दें कि भारत का केंद्रीय बैंक यानी कि भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ही देश की मौद्रिक नीति और बैंकिंग प्रणाली को नियंत्रित करता है और वो ही छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। कुछ छुट्टियां तो पूरे देश में एक साथ लागू होती हैं लेकिन कुछ अवकाश क्षेत्रीय राज्यों पर आधारित होते हैं। अवकाश तीन प्रकार के होते हैं।
राष्ट्रीय अवकाश (Bank Holidays)
- गणतंत्र दिवस (26 जनवरी)
- स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त)
- गांधी जयंती (2 अक्टूबर)
राज्य-विशेष अवकाश (Bank Holidays)
- पोंगल (तमिलनाडु)
- बिहू (असम)
- ओणम (केरल)
साप्ताहिक अवकाश - हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों की छुट्टी होती है। इसके अलावा, रविवार को भी सभी बैंक बंद रहते हैं। आरबीआई द्वारा घोषित छुट्टियों का प्रभाव निम्नलिखित सेवाओं पर पड़ता है।
- बैंक शाखाओं में नकद लेनदेन और चेक क्लीयरेंस बंद रहेगा।
- शेयर बाजार और अन्य वित्तीय संस्थानों पर भी प्रभाव पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications