Shani Asta 2025: शनि अस्त, अब साढ़ेसाती करेगी परेशान, बचकर रहें ये 5 राशिवाले
Shani Asta 2025: आज शनि प्रात: 9:53 बजे अस्त हो रहा है और ये 29 मार्च 2025 को रात्रि 11:08 बजे उदय होगा। शनि के अस्त होने के 35 दिनों में उन जातकों को विशेष सतर्कता रखनी होगी जिन पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। उन्हें भारी आर्थिक, शारीरिक, सामाजिक, पारिवारिक कष्ट उठाना पड़ सकता है।
वर्तमान में शनि की साढ़ेसाती मकर, कुंभ और मीन राशि पर चल रही है और कर्क, वृश्चिक पर लघु कल्याणी ढैया चल रहा है। इसलिए इन पांच राशि के जातकों को शनि के अस्त होने के 35 दिनों में सतर्कता रखनी होगी।

क्या होगा प्रभाव (Shani Asta 2025)
- मकर पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम ढैया, कुंभ पर दूसरा ढैया और मीन पर साढ़ेसाती का पहला ढैया चल रहा है। इन तीनों राशियों के जातकों को सबसे पहली बात तो यह कि किसी भी व्यक्ति से परिवार से अनावश्यक विवाद नहीं करना है। चाहे स्वयं के परिवार में हो या बाहरी व्यक्तियों से, विवाद से बचकर रहना है। वरना पुलिस और कोर्ट कचहरी के मामलों में फंस सकते हैं।
- आर्थिक लेनदेन, बड़ा निवेश, भूमि-भवन, वाहन की खरीदी करने में सतर्कता रखनी होगी। पैसा यदि किसी को दे रहे हैं या अपना ही पैसा वापस मांग रहे हैं तो विवाद हो सकता है। ऐसी स्थिति में शांत रहते हुए बात करें अौर हल निकालने का प्रयास करें।
- इसी तरह भूमि, भवन या वाहन खरीदी में किसी धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य की प्रतिकूलता हो सकती है। शनि के अस्त होने के दौरान आपका स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित हो सकता है।
- खासकर पैरों से संंबंधित रोग परेशान करेंगे। बीमारीयों पर खर्च भी अधिक हो सकता है।
- दुर्घटना की आशंका रहेगी। वाहन चलाते समय, वाहन का उपयोग करते समय, वाहन की सेवा लेते समय सावधान रहना होगा। वाहन से दुर्घटना होने की आशंका रहेगी।
कैसे बचें (Shani Asta 2025)
साढ़ेसाती और ढैया वाले जातक शनि की पीड़ा और कष्ट से बचने के लिए अपने घर में हनुमान यंत्र की स्थापना करें। इस यंत्र को घर के साथ अपने वाहन में भी स्थापित करें। नित्य हनुमानजी का ध्यान दर्शन करके घर से निकलें। लाल चंदन की अभिमंत्रित माला गले में पहनकर रखें। नवग्रह पीड़ा शांति औषध को नित्य जल में डालकर स्नान करें।












Click it and Unblock the Notifications