8 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए किस-किस दिन बैंकों की हैं छुट्टियां, देख लें ये लिस्ट वरना होगी मुश्किल
नई दिल्ली। जुलाई में बैंकों की छुट्टियों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। बैंकों के बंद होने की जानकारी के अभाव में आपके जरूरी काम रूक सकते हैं। आपको मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। बैंकों की छुट्टियां पता होने से आप पहले ही बैंक से जुड़े काम की योजना तैयार कर सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं जुलाई महीने में बैंक कब-कब बंद रहेंगे।

जुलाई में कब-कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई महीने में कुल 8 दिन बैंक बंद रहेंगे। अलग-अलग राज्यों में बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग है। छुट्टियों की शुरुआत 4 जुलाई से होती है। 4 जुलाई को ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि इस जिन से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुरू हो रही है।

बैंकों की छुट्टियां
5 जुलाई को सिखों के छठे गुरु हरगोबिंद सिंह के जन्मदिन के अवसर पर जम्मू-कश्मीर के सभी बैंक बंद रहेंगे। वहीं 10 जुलाई को अगरतला में बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि यहां खारची श्रद्धालुओं का लोकप्रिय त्योहार इस दिन मनाया जाता है। वहीं 13 जुलाई को देश भर के सभी बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि इस दिन महीने का दूसरा शनिवार है।

जुलाई में 8 दिन बैंकों की छुट्टियां
इसके बाद 14 जुलाई मेघालय के सभी बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि इस दिन यहां लोकप्रिय त्योहार बेहदीनखलम मनाया जाता है। वहीं 17 जुलाई को भी मेघालय में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन यहां तिरोत सिंह डे मनाया जाता है। इसके अलावा 23 जुलाई को अगरतला के बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि यहां केर पूजा होती है, जबकि 27 जुलाई को महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से बैंकों की छुट्टियां होगी। ऐसे में अगर आपका बैंक से जुड़ा काम बाकी है तो इन तारीखों को ध्यान में रखकर बैंक जाएं, ताकि आपका काम आसानी से हो सके।












Click it and Unblock the Notifications