Bank Holidays in February: फरवरी में 12 दिन बैंक रहेंगे बंद, बैंक जाने से पहले जरूर चेक कर लें पूरी लिस्ट

Bank Holidays in February: फरवरी में 12 दिन बैंक रहेंगे बंद, बैंक जाने से पहले जरूर चेक कर लें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली, 25 जनवरी। बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया साल के शुरुआत के साथ ही जारी कर देता है। बैंक जाने से पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट आपके पास जरूर होनी चाहिए। बैंक जाने से पहले आप ये जरूर देख लें कि बैंक कब-कब बंद है। जनवरी महीना खत्म होने जा रहा है, वहीं फरवरी, नए महीने की शुरुआत हो रही है। नए महीने से शुरुआत के साथ ही बैंकों की छुट्टियों की नई लिस्ट जारी हो गई है। फरवरी महीने में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे।

 फरवरी में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

फरवरी में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

फरवरी महीने में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट आरबीआई की वेबसाइट पर अपडेट हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, अगले महीने बैंक कुल 12 दिन बंद रहेंगे। हालांकि ये छुट्टियां हर राज्य, हर शहर पर लागू नहीं होंगी, क्योंकि कुछ छुट्टियां राज्यों के त्योहारों , वहां की सरकारी छुट्टियों के हिसाब से होती है, जबकि कुछ छुट्टियां देशभर के सभी सरकारी और निजी बैंकों पर लागू होती है। इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को सभी बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी होती है।

 कब-कब बैंक रहेंगे

कब-कब बैंक रहेंगे

RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक फरवरी 2022 में बसंत पंचमी, गुरू रविदास जयंती और डोलजात्रा समेत छह छुट्टियां होगी। इसके अलावा शनिवार, रविवार की छुट्टियों शामिल हैं। छुट्टियों की शुरुआत 2 फरवरी से हो रही हैष

  • 2 फरवरी को सोनाम लोच्चर के अवसर पर गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
  • 5 फरवरी को सरस्वती पूजा, बसंत पंचमी के अवसर पर अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।
  • 15 फरवरी को मोहम्मद हजरत अली जन्मदिवस, लुई-नगाई-नी के कारण इंफाल, कानपुर, लखनऊ के बैंक बंद रहेंगे।
  • 16 फरवरी को गुरू रविदास जयंती के अवसर पर चंडीगढ़ में बैंक बंद रहेंगे।
  • 18 फरवरी को डोलजात्रा के कारण कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।
  • 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के कारण बेलापुर, मुंबई, नागपुर में बैंक बंद रहेंगे।
 इन दिनों देशभर के बैंक बंद

इन दिनों देशभर के बैंक बंद


हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार और हर रविवार को बंद रहते हैं। फरवरी महीने में 6 फरवरी को रविवार, 12 फरवरी को महीने का दूसरा शनिवार, 13 फरवरी, 20 फरवरी , 27 फरवरी को रविवार की छुट्टी के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे तो वहीं 26 फरवरी को चौथे शनिवार की बैंकों की छुट्टी रहेगी।

बजट 2022 से पहले बिखरा शेयर बाजार, निवेशकों ने एक झटके में गंवाए 11 लाख करोड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+