Bank Holiday: कल से लगातार 3 दिन बैंकों की छुट्टी, जानें कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक
Bank Holiday: कल से लगातार 3 दिन बैंकों की छुट्टी, जानें कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक
नई दिल्ली। अगर आने वाले दिनों में आपका बैंक से जुड़ा जरूरी काम अटका हुआ है और आप बैंक जाने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको बता दें कि आने वाले दिनों में लगातार 3 दिन बंद रहने वाले हैं। बैंकों की लगातार तीन दिनों की छुट्टियां होने वाली है। ऐसे में घर से निकलने से पहले आपको छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लेनी चाहिए, ताकि आपको बिना काम करवाए खाली हाथ घर न लौटना पड़े।

लगातार तीन दिन बैंक बंद
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक 14 मई से 16 मई तक बैंकों की छुट्टियां रहने वाली है। आने वाले दिनों में बैंक लगातार 3 दिन तक बंद रहेंगे। यानी बैंकों से जुड़े काम के लिए अब आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। आरबीआई द्वारा जारी बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक 14 मई, 15 मई और 16 मई को देश के अधिकांश शहरों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

कब-कब बंद रहेंगे बैंक
14 मई को महीने का दूसरा शनिवार है, जिसके कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे। वहीं 15 मई को रविवार के कारण देशभर के बैंकों में साप्ताहिक छुट्टी रहेगी। वहीं 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा उत्सव के कारण भारत के विभिन्न शहरों में बैंक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक अगरतला, बेलापुर, चंडीगढ़, भोपाल, देहरादून के अलावा जम्मू कश्मीर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर समेत देश के अधिकांश जगहों पर बुद्ध पूर्णिमा के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।

RBI की वेबसाइट पर बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट
आपको बता दें कि RBI की ओर से हर वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही ऑफिशियल वेबसाइट पर देशभर के बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी की जाती है। इस लिस्ट में बैंकों की छुट्टियां अलग अलग राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या अवसरों की अधिसूचना के आधार पर तय की जाती है। यानी ये जरूरी नहीं कि हर राज्य में एक ही मौके पर बैंक बंद रहें।












Click it and Unblock the Notifications