Bank Holiday September 2024: फटाफट निपटा लें अपना काम, सितंबर में इतने दिन रहेंगे बैंक बंद
Bank Holiday September 2024 in Hindi: सितंबर का महीना अपने साथ बहुत सारे पर्व भी लेकर आया है इसलिए इस महीने छुट्टियों की भरमार है और इसी वजह से सितंबर में 15 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। मालूम हो कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अपना हॉलीडे का कैलेंडर हर महीने जारी करता है।
हमारे देश में बैंक सार्वजनिक छुट्टियों पर बंद रहते हैं, गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और गांधी जयंती (2 अक्टूबर) पर पूरे देश में बैंक बंद रहते हैं। इसके अलावा होली, दिवाली, क्रिसमस, ईद, नानक जयंती, गुड फ्राइडे जैसे त्यौहारों पर भी बैंकों में अवकाश रहता है।

यही नहीं प्रत्येक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं, जबकि कुछ जगहों पर स्टेट हॉलीडे राज्यवार पर्व के आधार पर घोषित किए जाते हैं। अगर आपका बैंक का कोई काम है तो उसे फौरन कर लें वरना छुट्टी की वजह से आपका काम अटक सकता है।
सितंबर 2024 में बैंक अवकाश की लिस्ट ( Bank Holiday in September 2024)
- 1 सितंबर, 2024 - रविवार
- 4 सितंबर, 2024 - श्रीमंत शंकरदेव की तिरोभाव तिथि ( गुवाहाटी)
- 7 सितंबर, 2024 - गणेश चतुर्थी
- 8 सितंबर, 2024 - रविवार
- 14 सितंबर, 2024 - दूसरा शनिवार
- 15 सितंबर-2024 - रविवार
- 16 सितंबर, 2024 - बारावफात
- 17 सितंबर, 2024 - मिलाद-उन-नबी(गंगटोक)
- 18 सितंबर, 2024 - पंग-लहबसोल (गंगटोक)
- 20 सितंबर, 2024 - ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (JK)
- 21 सितंबर, 2024 - श्री नारायण गुरु समाधि दिवस
- 22 सितंबर, 2024 - रविवार
- 23 सितंबर,2024 - महाराजा हरिसिंह का जन्मोत्सव(JK)
- 28 सितंबर, 2024 - चौथा शनिवार
- 29 सितंबर, 2024 - रविवार
कुछ खास बातें
भले ही सितंबर में आधा महीना बैंक बंद रहेंगे लेकिन इस दौरान केवल आपका चेक या कागज से जुड़े काम नहीं हो पाएंगे लेकिन ऑन लाइन सेवाएं चालू रहेंगी। यही नहीं ATM भी पर्याप्त रूप से काम करेंगे इसलिए कैश को लेकर भी कोई समस्या ना होगी।
पहले हफ्ते के प्रथम और अंतिम दिन बैंक में छुट्टी
गौर करने वाली बात ये है कि इस बार इस महीने की शुरुआत रविवार से हो रही है इसलिए सितंबर में पहले दिन ही बैंक बंद रहेगा और पहले हफ्ते में ही गणेश चतुर्थी का पर्व है इसलिए शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे, मतलब कहना कि ये सितंबर के पहले हफ्ते के प्रथम और अंतिम दिन बैंक में छुट्टी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications